Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रभु की कथा सुनने से मन को शांति प्राप्त होती हैं



रमेश कुमार मिश्र

गोंडा।सच्चे मन से प्रभु की कथा सुनने और यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने से मनोकामना की पूर्ति होती हैं उक्त विचार विकासखंड बेलसर के ग्राम पंचायत भिखारीपुर कोटेश्वरी माता धाम पर नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ में आए हुए श्रद्धालुओं के साथ यज्ञ मंडप का परिक्रमा करते हुए यज्ञाचार्य पंडित देव नारायण मिश्रा  ने व्यक्त किया।


व्यवस्थापक मनोज कुमार सिंह ने बताया कोटेश्वरी धाम में श्री शतचंडी महायज्ञ 26 मार्च से शुरू हुआ है यह 5 अप्रैल तक चलेगा।  अयोध्या धाम से पधारे संत दिन में विधि विधान से पूजा करते हैं और शाम 7 बजे से 12 बजे तक श्रद्धालुओं को संगीतमय कथा के साथ-साथ मानव कल्याण और संस्कार से युक्त कथा की अमृत वर्षा करते हैं।

राजेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि श्री कोटेश्वरी माता पर क्षेत्रीय जनता और जन सहयोग से 46 वाँ यज्ञ संपन्न हो रहा है।

आचार्य वीरेंद्र शास्त्री ने बताया कि आचार्य श्रीराम रंग ओझा पंडित राम कैलाश शास्त्री पंडित राम जन्म शास्त्री पंडित अविनाश शास्त्री पंडित एसएन मिश्रा पंडित राजन ओझा सहित 7 लोगों की टीम विधि विधान से कोटेश्वरी माता धाम के पावन परिसर में श्री शतचंडी महायज्ञ मानव कल्याण के लिए हो रहा है।

नवरात्रि होने की वजह से क्षेत्र की महिलाएं बच्चे सहित पुरुष भी भारी संख्या में पहुंचकर कोटेश्वरी माता धाम शिव मंदिर काली माता स्थान ब्रह्मदेव महाराज सहित सभी स्थानों का पूजा के साथ-साथ यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर जीवन को सफल बना रहे हैं। भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य घनश्याम जायसवाल पूरे परिवार सहित पहुंचकर यज्ञ मंडप का परिक्रमा कर कोटेश्वरी माता की पूजा अर्चना की

भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य घनश्याम जायसवाल ने बताया कि कोटेश्वरी माता की पूजा कर उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे