Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

शैक्षिक विकास समिति द्वारा मनाई गई महान सम्राट अशोक की जयंती



 रमेश कुमार मिश्र...

गोण्डा।जिले के महराजगंज बाजार में शैक्षिक विकास समिति द्वारा महान सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई वा उनके जैसे बनने का संकल्प लिया गया।

बताते चले की जिले के महराजगंज बाजार में दिनांक 26 मार्च 2023 दिन रविवार को शैक्षिक विकास समिति द्वारा आयोजित महान सम्राट अशोक जी की 2327 वीं जयंती शैक्षिक विकास समिति कार्यालय महाराजगंज बाजार जनपद गोंडा में मनाई गई जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत पुष्पांजलि व दीपांजलि के तत्पश्चात संगोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें समिति के अध्यक्ष राजकिशोर मौर्य संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि महान सम्राट अशोक का जीवन बहुत ही संघर्षशील रहा है। सम्राट अशोक महान प्राणी कल्याण के लिए पूरी दुनिया में बहुत से कार्य किए उन्होंने एक संदेश दिया की पैदा हुए हो मानव बन कर मरो तो महामानव बनकर यह संदेश देश के युवाओं को आगे बढ़ने का एक महत्वपूर्ण मार्ग प्रशस्त करता है। कामता पाल ने कहा कि सम्राट अशोक महान के कार्य आज भी संवैधानिक रूप से प्रशांगिक है । ओमप्रकाश मौर्य ने कहा कि महान सम्राट अशोक के समय में भारत सोने की चिड़िया हुआ करता था। तिलक राम यादव ने कहा भारत के युवाओं को महान सम्राट अशोक के रास्ते  पर चलना चाहिए तभी पुनः भारत बुद्धमय और समृद्धि हो सकता है।संगोष्ठी में शिवप्रसाद मौर्य,अश्वनी मौर्य,प्रदीप मौर्य,विनय मौर्य,शिवबहादुर मौर्य,कामता पाल,रामकिशुन मौर्य,आत्माराम मौर्य आदि लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे