Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पर्यावरण संरक्षण में जन भागीदारी जरूरी: अजय क्रांतिकारी



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़:मां कुंती देवी महिला शिक्षण प्रशिक्षण स्नातकोत्तर महाविद्यालय सराय सुल्तानी रानीगंज के तत्वाधान में चयनित ग्राम देवगढ़ कमासिन में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवियों द्वारा पर्यावरण जन जागरूकता रैली निकाली गई। तदुपरांत पर्यावरण पर एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिस के मुख्य अतिथि जाने-माने पर्यावरणविद माननीय अजय क्रांतिकारी जी रहे। मुख्य अतिथि महोदय का राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर मयंक श्रीवास्तव ने माल्यार्पण करके स्वागत किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में जन भागीदारी जरूरी है।उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए दिल से हरित प्रयास करना होगा।जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने हेतु उन्होंने कॉर्बन उत्सर्जन को रोकने और वृक्षारोपण कर हरे पेड़ों को कटने से बचाने पर जोर दिया।उन्होंने सभी से अपने माता-पिता का हरित जन्मदिन मानते हुए जन्मदिन पर पेड़ लगाने की अपील की। महाविद्यालय परिवार की ओर से पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी को अंगवस्त्रम भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ हाजरा बेगम ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार व्यक्त किया। मुख्य अतिथि महोदय के द्वारा स्वयंसेवियों को पर्यावरण को बचाए रखने के लिए विशेष जानकारिया देते हुए पौधरोपण भी किया गया।कार्यक्रम का सफल संचालन प्रोफेसर सौरभ त्रिपाठी के द्वारा किया गया। इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं प्राध्यापिका डॉ अतुल दुबे, प्रोफ़ेसर मोनिका शुक्ला, प्रोफ़ेसर पूजा शुक्ला, प्रोफेसर श्वेता त्रिपाठी, प्रोफेसर धर्मेंद्र तिवारी, प्रोफेसर अनिल मिश्रा आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे