प्रतापगढ़:वन अनुसंधान केन्द्र ने अजय क्रांतिकारी को किया सम्मानित | CRIME JUNCTION प्रतापगढ़:वन अनुसंधान केन्द्र ने अजय क्रांतिकारी को किया सम्मानित
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:वन अनुसंधान केन्द्र ने अजय क्रांतिकारी को किया सम्मानित



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़:पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने अवधी भाषा में प्रकृति एवं पर्यावरण के स्वर विषय पर व्याख्यान देकर लोगो को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरुक।भारतीय वानिकी एवं भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद-पारिस्थितिक पुनर्स्थापन केन्द्र, प्रयागराज (वन,पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा प्रयागराज उ.प्र.में 'प्रकृति एवं पर्यावरण के स्वर' विषयक कार्यशाला में केंद्र  प्रमुख डॉ संजय सिंह ने पर्यावरण सेना प्रमुख हरित पुरुष अजय क्रांतिकारी को स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके पर्यावरणीय प्रयासों के लिए सम्मानित किया।केन्द्र प्रमुख डॉ संजय सिंह ने कहा कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरुक करने हेतु अजय क्रांतिकारी की कोशिश और जागरुक करने की विधि सराहनीय है।पर्यावरण की रक्षा हेतु हमें लोगों को समझते हुए उनकी भाषा में ही चेतना का प्रयास करना करना होगा, तभी हमारे प्रयास फलीभूत होंगे।

पर्यावरण सेना प्रमुख अजय क्रांतिकारी ने पर्यावरण का दर्द साझा करते हुए सभी से प्रकृति और पर्यावरण के हित में कार्य करने की अपील किया और उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक समस्या को रोकने के लिए पर्यावरण के अनुकूल अपना व्यवहार परिवर्तन करना होगा।अजय क्रांतिकारी के इस सम्मान से पर्यावरण सेना के कार्यकर्ता उत्साहित हैं।कार्यक्रम का संचालन केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ आलोक यादव ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे