Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्रीमदभागवत कथा शुभारंभ को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा, मगन श्रद्धालु



कुलदीप तिवारी 

लालगंज प्रतापगढ़। नगर में श्रीमदभागवत कथा ज्ञानयज्ञ के शुभारंभ को लेकर सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। नगर के विद्या मंदिर मार्ग से गाजे बाजे व अबीर गुलाल उडाते भक्तो का समूह सिर पर कलश धारण कर जंगली वीर बाबा धाम पहुंची। कलश यात्रा विद्या मंदिर होते हुए घुइसरनाथ रोड से तहसील पार्श्व कालोनी के नेताजीपुरम से वापस कथा स्थल पहुंची। कलश यात्रा मे शामिल महिलाएं हरे कृष्ण राधे संकीर्तन मे भी मगन देखी गयी। कलश यात्रा का संयोजन समाजसेविका सुशीला शुक्ला तथा प्रदीप शुक्ल ने किया। इसके बाद पहले दिन शुरू हुई भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथाव्यास पं. वाचस्पति शुक्ला ने कहा कि भगवान की कथा का श्रवण कलिकाल मे अमृत पुण्य का लाभ दिया करता है। उन्होने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के लोकावतार मे संसार के पथ को नीति पथ व धर्म के शाश्वत मूल्यों के मजबूत बने रहने का संदेश मिला करता है। कथा के दौरान आध्यात्मिक भजनों को सुनकर भी श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो उठे दिखे। सह संयोजक आशीष शुक्ल एवं दिनेश शुक्ल ने कथाव्यास का श्रीअभिषेक किया। इस मौके पर कृष्ण कुमार शुक्ल, शंभू तिवारी, झुन्ना तिवारी, ज्ञानप्रकाश तिवारी, लवकुश शुक्ल, विनोद सोनी, बच्चा तिवारी, आशुतोष शुक्ल, हरिमोहन यादव आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे