Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज:राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के तीसरे दिन कोविड-19 को लेकर किया जागरूक



रजनीश /ज्ञान प्रकाश                                    करनैलगंज(गोंडा)। बुधवार को सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज के तत्वाधान में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रथम एवं द्वितीय इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन प्रथम सत्र में "कोविड-19 के प्रति जागरूकता "कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें स्वयंसेवकों के 10 ग्रुप बनाए गए जिसमें सुमैया, अलका, कोमल, शिवानी, धन कुमार, काजल मौर्य अर्चना सिंह, रुखसार, रिंकी, चांदनी को ग्रुप लीडर बनाया गया। कोविड-19 के बारे में कुम्हर गड्डी, नचनी, करुआ, शनिचरा पुर आदि गांव में जाकर लोगों को जागरूक किया। एक उपाय मास्क लगाओ, हाथ धोओ दूरी बनाओ आदि स्लोगन से लोगों को जागरूक किया।

द्वितीय सत्र के बौद्धिक कार्यक्रम में सामूहिक साक्षरता में युवाओं की भूमिका एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सोनिया गुप्ता  ने साक्षरता में युवाओं की क्या भूमिका होनी चाहिए इस पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आरबी सिंह ने युवाओं को साक्षरता के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया। ममता सिंह, जगन्नाथ तिवारी, त्रिपुरारी दुबे, बृजेश सिंह, राहुल श्रीवास्तव आदि ने संबोधन किया। डॉ.ममता मिश्रा, डॉ. विजय यादव ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डाला। इस इस शिविर में रिंकी, शिवांशी, सत्येंद्र, श्वेता, रीता, काजल, सुमन, शबनुर, काजल पांडे, रोहित, रोली, प्रतिभा आदि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे