Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

अवैध गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार



रमेश कुमार मिश्र

तरबगंज गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के किन्धौरा गाँव से अबैध गांजा के साथ एक व्यक्ति पुलिस के हत्थे चढ़ गया जिसके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामपंचायत किन्धौरा के मजरा तिवारी पुरवा गाँव निवासी मालिकचंद तिवारी पुत्र राजनरायन तिवारी पुलिस द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान अबैध गांजा के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया जिनको सम्बन्धित धाराओ में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया पुलिस अधीक्षक गोण्डा आकाश तोमर तथा अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी तरबगंज गोण्डा के निर्देशन में जनपद गोण्डा में अपराध एवं अपराधियों के  विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्वापक पदार्थों के विक्री करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षक / थानाध्यक्षो को दिए थे । उक्त के क्रम में  प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार पाठक के कुशल निर्देशन में थाना तरबगंज पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान दिनांक 28.02.2023 को बड़ी सफलता प्राप्त हुई । तरबगंज पुलिस क्षेत्र भ्रमण में रवाना थी की मुखबिर की सूचना पर एक किलो 150 ग्राम अवैध गांजा  के साथ एक अभि0 को  गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना स्थानीय पर NDPS Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त

मालिक चंद तिवारी पुत्र राज नारायण तिवारी निवासी किन्धौरा तिवारी पुरवा तरबगंज जनपद गोंडा                                                       

बरामदगी

अभियुक्त के कब्जे से 01 किलो 150 ग्राम अवैध गांजा बरामद होना

गिरफ्तारकर्ता टीम                                        उनि विजय बहादुर सिंह मय टीम के साथ

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे