Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

उत्कृष्ट मॉडल के लिए मॉडर्न साइंस के ईशान शुक्ला सम्मानित



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़, प्रयागराज में मंडल स्तरीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा बृहस्पतिवार को बीबीएस इंटर कॉलेज शिवकुटी प्रयागराज में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में मॉर्डन साइंस कॉलेज प्रतापगढ़ के छात्र ईशान शुक्ला के मॉडल "पृथ्वी को कैसे बचाएं"को सराहा गया। ईशान ने पृथ्वी को कैसे बचाएं मॉडल को बहुत ही अच्छी तरीके से प्रदर्शित किया और उसके बारे में एक्सपर्ट को अपनी राय भी बताया। उनके इस प्रदर्शन पर उन्हें न केवल सराहा गया बल्कि उन्हें प्रशस्ति पत्र के साथ सम्मानित भी किया गया। प्रदर्शनी में अमृत लाल बिंद अपर आयुक्त प्रशासन प्रयागराज, डीएन सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज, रजनी शर्मा प्रधानाचार्य बीबीएस इंटर कॉलेज शिवकुटी, प्रयागराज, डॉ लाल जी यादव समन्वयक जिला विज्ञान प्रयागराज उपस्थित रहे। विद्यालय के होनहार छात्र ईशान शुक्ला के सम्मानित होने पर मार्डन साइंस कॉलेज में भी प्रसन्नता व्यक्त की गई। विद्यालय के प्रबंधक डॉ राकेश शुक्ला ने अपनी विद्यालय के छात्र के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने इसे अध्यापकों द्वारा अच्छी शिक्षा दिए जाने का परिणाम बताया। फिलहाल इस सफलता को पाकर ईशान उत्साहित हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे