कर्नलगंज:गयादीन सिंह इण्टर कॉलेज में तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी व मेला का आयोजन | CRIME JUNCTION कर्नलगंज:गयादीन सिंह इण्टर कॉलेज में तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी व मेला का आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज:गयादीन सिंह इण्टर कॉलेज में तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी व मेला का आयोजन



रजनीश ज्ञान प्रकाश                               करनैलगंज(गोंडा)। गयादीन सिंह इण्टर कॉलेज प्रहलादगंज में तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी व मेला का आयोजन आभा विकास संस्थान बस्ती व राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद के तत्वधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रदर्शनी में रोचक भरी प्रतियोगिताओ का प्रदर्शन हुआ। तथा बच्चों को ज्ञान और विज्ञान की जानकारी दी  गयी। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर मां शारदे की वंदना से किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवेन्द्र प्रताप सिंह का माल्यार्पण, अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह तथा प्रसस्ति पत्र द्वारा सम्मानित किया गया। उन्होंने बच्चों को बताया कि एक ऐसा लक्ष्य निर्धारित कीजिए जिससे आपका और आपके परिवार, समाज का कल्याण हो और उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर कठिन प्रयास कीजिए। बिना विज्ञान के जीवन संभव नहीं है जो कुछ भी है सब विज्ञान की देन है। मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा संघ अजीत सिंह ने विद्यार्थियों को महान वैज्ञानिक सीबी रमन के योगदान के बारे में जानकारी दी। विशिष्ठ अतिथि प्रधानाचार्य परिषद के अध्यक्ष धर्मवीर सिंह का अंग वस्त्र स्मृति चिन्ह से स्वागत किया गया। उन्होंने बच्चों को अपने जीवन में विज्ञान के क्षेत्र में अधिक से अधिक सीखने के लिए प्रोत्साहित किया। विद्यालय के संरक्षक विजेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी लोगों को रोगों से बचाव करने के लिए नियमित रूप से साफ सफ़ाई का ध्यान रखना चाहिए । इन्होंने वातावरण को प्रदूषित होने से बचने के लिए अधिक से अधिक पेड़ पौधे लगाने के लिए और प्रकृति को समझने और इस प्रकृति से प्रेम करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को महामंत्री प्रधानाचार्य परिषद गोंडा सहदेव सिंह, कृष्ण कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया। इस कार्यक्रम के दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में मुकेश कुमार राजपूत ने प्रथम स्थान, अनामिका राव ने द्वितीय स्थान तथा केदारनाथ शुक्ला ने तृतीय स्थान तथा मॉडल प्रतियोगिता में सतीश राजपूत ने प्रथम स्थान एवं मुकेश राजपूत ने द्वितीय स्थान और अनिल ने तृतीय स्थान तथा पेंटिंग प्रतियोगिता में रोशनी गोस्वामी ने प्रथम स्थान, स्वाती सिंह ने द्वितीय स्थान और सोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, इन सभी बच्चों को इस कार्यक्रम के दौरान पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के सभी अध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन नागेंद्र प्रताप सिंह ने किया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे