Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज:एनएसएस के विशेष शिविर में छठे दिन हुआ वृक्षारोपण



रजनीश /ज्ञान प्रकाश                           करनैलगंज(गोंडा)। शनिवार को सरयू डिग्री कॉलेज करनैलगंज के तत्वाधान में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापिका सोनिया गुप्ता ने किया। प्राथमिक विद्यालय बरवलिया प्रथम के परिसर में राष्ट्रीय सेवा योजना के सभी प्रतिभागी स्वयंसेवकों ने एक एक पौधा लगाकर इस अभियान को सफल बनाया, जिसमें आम, गुड़हल, कदम्ब, नींबू इत्यादि के पौधे लगाए गये। पेड़ प्रकृति की शान, पेड़ लगाने का लो संकल्प। वृक्ष धरा का आभूषण है, इनसे ही तो जीवन है। छात्र छात्राओं में स्वाति, श्वेता, काजल, संतराम, राघवेंद्र, श्याम, सलामुन्निशा,धनकुमार आदि ने स्लोगनों को बोल कर लोगों को जागरूक किया। द्वितीय सत्र के बौद्धिक कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर आरबी सिंह ने  विज्ञान के सिद्धांतों को अब व्यवहार में उतारने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ.त्रिपुरारी दुबे ने किया। ममता सिंह ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर ममता मिश्रा ने किया। इस अवसर पर प्रवेश वर्मा, शिव कुमार मौर्य, डॉक्टर शैलेंद्र बहादुर सिंह, अमरेश मौर्य, राहुल श्रीवास्तवआदि प्राध्यापक उपस्थित रहे। कार्यक्रमाधिकारी डॉ. विजय यादव, रुखसार सफीना, रोली सिंह, रीता मौर्य,शिवांशी, प्रतिभा, अनुष्का तिवारी, रोली सैनी, अलकमा बानो अलका तिवारी, नीलम,सुमैया बानो, सौरभ, माही, आरती, लक्ष्मी, प्रतिभा, अभिषेक, संतराम, सत्येंद्र इत्यादि स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे