Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

धर्म की हानि होने पर भगवान का जन्म होता है

 


पंश्याम त्रिपाठी 

गोंडा।तहसील करनैलगंज के विकास खण्ड परसपुर के ग्राम पंचायत सुभागपुर मे विगत 13मार्च से मां मातेश्वरी दुर्गा मानस मन्दिर के प्रांगण में मुख्य यजमान श्रीबद्रीविशाल पाण्डेय (पूर्वप्रधान) जी के यहां चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अन्तर्गत चतुर्थ दिवस में अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास पंoराजकिशोर तिवारी-राधेभइया- जी ने  बताया कि पृथ्वी पर जब- जब अत्याचार बढ़ता है और धर्म की हानि होती तब -तब भगवान किसी न किसी रूप में अवतार लेते हैं। कश्यप अदिती के पुत्र देवताओं के राजा इन्द्र का राज्य राजा बलि से वापस इन्द्र को दिलाने के लिए भगवान बामन की दिव्य कथालीला का वर्णन किया। 

 एवं कृष्ण जन्म की बहुत सुंदर झांकी निकाली गयी। संगीत की टोली एवं श्रोताओं ने कृष्ण जन्मोत्सव मनाते हुए सोहर आदि का गान किया। आज पंचम दिवस में भगवान की दिव्य बाल लीला, पूतना बध, माखन चोरी, ऊखल बन्धन, यमलार्जुन उद्धार, ब्रम्हा जी का मोह भंग एवं गोवर्धन पूजा इन्द्र के गर्व मिटाने की कथा बड़े ही सरल भाव से कही। जिसमें प्रमुख श्रोता अरविंद पाण्डेय एडवोकेट, आदित्य पांडेय, अमित पांडेय, नन्द कुमार पाण्डेय, राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला, दीपू शुक्ला सत्यम शुक्ला एवं अगल-बगल के ग्राम पंचायत धनुही, ज्ञानपुर, डोमाकल्पी, बेलवानोहर, दुरगोडवा आदि गांव के तमाम गणमान्य लोगों के साथ पन्डाल मे माताओ बहिनो व आन्य श्रोताओं से पन्डाल पूर्ण रूपेण भरा रहा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे