Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

भगवान की कृपा में ही निहित हुआ करता है पुण्य:पं.वाचस्पति शुक्ल



कुलदीप तिवारी 

लालगंज प्रतापगढ़। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर मार्ग पर हो रही श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शनिवार को कथा श्रवण के लिए श्रद्धालुओं की उत्साहजनक भीड जुटी दिखी। कथाव्यास आचार्य पं. वाचस्पति शुक्ल ने कहा कि भगवान की कृपा मे ही जीवन का समस्त पुण्य फलाफूला करता है। उन्होने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के लोकावतार की आराधना सत्य के स्वरूप के पूजन में हुई। उन्होनें कहा कि सत्य ही द्वारिकाधीश भगवान श्री कृष्ण का आततायियों के बध में सबसे बडा शस्त्र हुआ। कथाव्यास पं. वाचस्पति जी ने कहा कि जीवन के समस्त लौकिक व अलौकिक सुख तब तक साकार नही दिखा करते जब तक मनुष्य मे प्रभु की आराधना का भाव निर्मल न हो। कथा की संयोजिका सुशीला शुक्ला एवं प्रदीप शुक्ल ने व्यासपीठ का विधिविधान से पूजन अर्चन किया। इस मौके पर चंद्रमौलि पाण्डेय, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, शिवकृपाल शुक्ल, विजयनाथ तिवारी, दिलीप शुक्ल, विवेक तिवारी, विनोद मिश्र, कृष्ण कुमार शुक्ल, अंशू शुक्ला, श्रीनाथ तिवारी, विनोद सोनी, आशीष शुक्ला, लवकुश शुक्ल, राजकुमार विश्वकर्मा, केशवराम ओझा, राकेश तिवारी आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे