Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:जीत का परिणाम आते ही समर्थकों के खिल उठे चेहरे, हुआ जोरदार स्वागत



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। संयुक्त अधिवक्ता संघ के मंगलवार को चुनाव परिणाम आते ही लालगंज तहसील परिसर मे जश्न छा गया। विजयी पदाधिकारियो के समर्थको ने गोले दागे तथा गाजे-बाजे की धुन पर जुलूस निकाला। समर्थकों ने विजयी पदाधिकारियों को फूल व मालाओ से लाद दिया। इसके बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल त्रिपाठी महेश व महामंत्री धीरेन्द्र शुक्ल तथा उपाध्यक्ष सिविल शैलेन्द्र चतुर्वेदी व उपाध्यक्ष लाल विनोद कुमार सिंह समेत विजयी प्रत्याशियों ने साथी वकीलों का आभार जताया। नव निर्वाचित अध्यक्ष अनिल महेश व महामंत्री धीरेन्द्र शुक्ल तथा उपाध्यक्ष लाल विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष सिविल शैलेन्द्र चतुर्वेदी एवं कोषाध्यक्ष राजेश द्विवेदी ने समर्थकों के साथ बाबा धाम पहुंचे और मत्था टेका। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिल महेश ने जीत का सेहरा आम अधिवक्ताओं को देते हुए अधिवक्ता हितों मे लगातार और मजबूती से संघर्ष का ऐलान किया। महामंत्री धीरेन्द्र शुक्ल, उपाध्यक्ष सिविल शैलेन्द्र चतुर्वेदी तथा उपाध्यक्ष लाल विनोद कुमार सिंह ने अधिवक्ता हितों मे संघर्ष की बात कही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे