Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लालगंज:संयुक्त अधिवक्ता संघ के अनिल त्रिपाठी अध्यक्ष तथा धीरेन्द्र शुक्ला महामंत्री हुये निर्वाचित



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज के चुनाव मे मंगलवार की देर शाम आये नतीजे मे अनिल त्रिपाठी महेश अध्यक्ष तथा धीरेन्द्र शुक्ल महामंत्री निर्वाचित हुये। अनिल त्रिपाठी महेश ने उन्चास मतों से अध्यक्ष पद पर तथा धीरेन्द्र शुक्ल ने चौसठ मतों से महामंत्री पद पर निकटतम प्रत्याशियों को शिकस्त दी है। अनिल महेश ने अध्यक्ष पद पर शानदार जीत हासिल करते हुए लगातार जहां दूसरी बार मौजूदा अध्यक्ष रहते जीत का नया रिकार्ड बनाया है। वहीं अनिल महेश लालगंज में अधिवक्ता संगठन के चौथी बार अध्यक्ष होने का भी सेहरा बांधने में सफल हुए हैं। पांच सौ चार मतदाताओं मे दो सौ उन्तीस मत प्राप्त किये। निकटतम प्रतिद्वंदी संदीप सिंह को एक सौ अस्सी मत मिले। तीसरे नंबर पर संतोष पाण्डेय को मात्र छत्तीस तथा प्रवीण यादव को भी पैंतीस मत ही मिल सके। अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दिनेश कुमार सिंह को मात्र पांच तथा बीके तिवारी को मात्र एक ही मत पर ही संतोष करना पड़ा। पदाधिकारियों की जीत की घोषणा होते ही तहसील परिसर मे मौजूद समर्थक अधिवक्ता साथियो मे हर्ष छा गया। वहीं उपाध्यक्ष सिविल पद पर शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी को दो सौ बाइस मत तथा निकटतम प्रतिद्वंदी अंबुज कुमार पाण्डेय को एक सौ तिरासी एवं अबरार अहमद को चौहत्तर मत मिले। उपाध्यक्ष पद पर लाल विनोद कुमार सिंह ने भी शानदार जीत हासिल की। लाल विनोद कुमार सिंह को एक सौ पचहत्तर तथा निकटतम प्रत्याशी आशीष त्रिपाठी को एक सौ पैतीस व तीसरे नंबर पर विनय कुमार जायसवाल को एक सौ चार तथा सुधाकर मिश्र को अरसठ मत मिले। महामंत्री पद पर धीरेन्द्र कुमार शुक्ल ने जीत हासिल करते हुए एक सौ इकहत्तर मत प्राप्त कर सूर्यकांत शुक्ल निराला को पराजित किया। सूर्यकांत को एक सौ सात मत तथा संजीव कुमार त्रिपाठी को छप्पन व हरिश्चंद्र पाण्डेय को उन्चास मत मिले। कोषाध्यक्ष पद पर राजेश कुमार द्विवेदी ने दो सौ बयासी मत प्राप्त कर अभिषेक शुक्ल को शिकस्त दी। अभिषेक को सीधे मुकाबले मे एक सौ सत्तानवें मत मिले। सह मंत्री पद पर अश्विनी कुमार पाण्डेय ने भी तीन सौ इक्सठ मत प्राप्त कर पंकज कुमार त्रिपाठी को पराजित किया। पंकज त्रिपाठी को एक सौ बीस मत मिले।  नवनिर्वाचित पदाधिकारियो को चुनाव समिति के अध्यक्ष राममोहन सिंह व महामंत्री देवी प्रसाद मिश्र ने चुनाव समिति कार्यालय पर समारोहपूर्वक प्रमाण-पत्र प्रदान किया। समारोह का संचालन पूर्व अध्यक्ष एवं समिति के प्रवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर चुनाव समिति के राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, वीरेन्द्र सिंह, विकास मिश्र, लाल राजेन्द्र सिंह, शिवाकांत उपाध्याय, रामलगन यादव, राधारमण शुक्ल, संतोष पाण्डेय, कालिका प्रसाद पाण्डेय, अजय शुक्ल गुडडू, बेनीलाल शुक्ल भी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे