Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात का 100वाँ संस्करण सुना



सुनील उपाध्याय 

बस्ती। रविवार को भाजपा जिला कार्य समिति सदस्य नितेश शर्मा ने भानपुर नगर पंचायत क्षेत्र के बूथ संख्या 147 तथा 148 ग्राम बनटिकरा में स्थानीय ग्रामवासियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना। इस बार मन की बात मासिक रेडियो कार्यक्रम के 100वें संस्करण का सीधा प्रसारण हुआ।

             

कार्यक्रम के इस संस्करण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मन की बात के जरिए कई आंदोलन खड़े हुए। 'मन की बात' जिस विषय से जुड़ा, वो जन आंदोलन बन गया। खिलौनों की इंडस्ट्री को फिर से स्थापित करने का मिशन मन की बात से ही शुरू हुआ था। हमारे भारतीय श्वान यानी देशी डॉग्स के बारे में जागरूकता बढ़ाने की शुरुआत भी मन की बात से ही शुरू हुई थी। इसके साथ ही गरीब और छोटे दुकानदारों से झगड़ा न करने की मुहिम भी शुरू की गई थी। ऐसे हर प्रयास समाज में बदलाव का कारण बने हैं।

                    

कहा कि मेरे लिए 'मन की बात' ईश्वर रूपी जनता-जनार्दन के चरणों में प्रसाद की थाल की तरह है। 'मन की बात' मेरे मन की आध्यात्मिक यात्रा बन गया है। 'मन की बात' स्व से समिष्टि की यात्रा है। 'मन की बात' अहम् से वयम् की यात्रा है। आज देश में टूरिज्म बहुत तेजी से ग्रो कर रहा है। हमारे ये प्राकृतिक संसाधन हों, नदियां, पहाड़, तालाब या फिर हमारे तीर्थ स्थल हों, उन्हें साफ़ रखना बहुत ज़रूरी है। 


ये टूरिज्म इंडस्ट्री की बहुत मदद करेगा। पीएम ने कहा, मैं हमेशा ही कहता हूं कि हमें विदेशों में घूमने जाने से पहले अपने देश के कम से कम 15 टूरिस्ट डेस्टिनेशन पर जरुर जाना चाहिए। यह जगह जिस राज्य में आप रहते हैं, वहां के नहीं होने चाहिए। आपके राज्य से बाहर किसी अन्य राज्य के होने चाहिए। 

               

इस अवसर पर ग्राम बनटिकरा में भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य नितेश शर्मा, जिला संयोजक सुधाकर पांडेय नीरज, दीनानाथ गौतम, अशोक दूबे, भानमती गौतम, आशुतोष शुक्ल, रामभारत यादव, रामकुमार, शुभाऊ, दशरथा देवी, नवीन गुप्ता, सुभावती देवी, श्यामपति देवी, पुष्पा देवी, सरिता, प्रभावती देवी, अंकित शर्मा, संतराम, उषा देवी, लालमन, जैबुन्निशा, आरती देवी सहित बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे