Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

बलरामपुर:एबीपी की बैठक आयोजित



अखिलेश्वर तिवारी 

 जनपद बलरामपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाराजगंज तथा श्रीदत्तगंज नगर इकाई की बैठक राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सिंह व जिला सह संयोजक गौरव दिवेदी की उपस्थिति में मंगलवार को संपन्न हुई । बैठक मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महाराजगंज तथा श्रीदत्तगंज नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए प्रांजल कौशल एवं राहुल जयसवाल को नगर मंत्री मनोनित किया गया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिषेक सिंह ने कहा राष्ट्रीय कार्यों में अमूल्य भूमिका निभाने व छात्र शक्ति राष्ट्र शक्ति का परिचय देकर मानव समाज के विकास के लिए काम करने की बात कही गई । जिला सह संयोजक गौरव दिवेदी ने बताया नवनियुक्त सदस्यों को छात्र हित में काम करने के साथ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद को मजबूत बनाने व अधिक से अधिक नए सदस्य बनाने की बात पर जोर दिया गया। नगर इकाई विस्तार में प्रसून कौशल, सुरेंद्र जयसवाल, विकास सिंह, दिनेश वर्मा, राजन श्रीवास्तव सहित अन्य कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे