Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

तरबगंज:खाना बनाते समय छप्पर मे लगी आग, नगदी समेत गृहस्थी जलकर हुई राख

 


रमेश कुमार मिश्र

तरबगंज गोण्डा।तरबगंज थानाक्षेत्र के गड़ौली गाँव मे खाना बनाते समय अचानक छप्पर में आग लग गई जिससे छप्पर के नीचे रखे गृहस्थी के सामान सहित नगदी जलकर राख हो गई सूचना पर पहुँचे लेखपाल ने नुकसान का आकलन कर रिर्पोट तहसीलदार को सौपी।

बताते चले की तरबगंज थानाक्षेत्र के ग्रामपंचायत गड़ौली के मजरा मोफिया पुरवा में सुबह 6.50बजे समयदीन पुत्र संतोषी के घर छप्पर के नीचे खाना बन रहा था की अचानक एक चिंगारी निकली और छप्पर के ऊपर गिरी जिससे छप्पर घू घू कर जलने लगा जबतक घर वाले कुछ समझ पाते तबतक पूरे छप्पर को आग ने अपनी आगोश में लेलिया जिससे छप्पर के नीचे रखे गेंहू,सरसो आदि जलकर राख हो गया गाँव वालो ने एकजुट होकर पानी की बौछार की तब जाकर आग पर काबू पाया गया वा गाँव में नही बढ़ी सूचना पर पहुँचे ग्रामप्रधान अयोध्या तिवारी ने पीड़ित को हर सम्भव मदद दिलाने का वादा किया और सूचना तहसील प्रशासन को दी मौके पर पहुंचे लेखपाल नीतीश कुमार ने नुकसान का आकलन कर रिर्पोट तहसीलदार को दी है।

इस प्रकरण पर तहसीलदार तरबगंज पुस्कर मिश्र ने बताया की अग्निकांड की सूचना मिली थी लेखपाल को मौके पर भेजा गया है वा नुकसान का आकलन करवाया जारहा है रिर्पोट आने के बाद सहायता उपलब्ध करवाई जायेगी।

वही लेखपाल नीतीश कुमार ने बताया की मौके पर गया था छप्पर पूरा जल गया है उसके नीचे रखा गेहू,सरसो,व एक हजार रूपए नगद जल गया है जिसकी रिर्पोट तहसीलदार को भेज दिया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे