अशफाक आलम
गौरा चौकी गोंडा - गोण्डा जनपद के बभनजोत ब्लाक के केशव नगर ग्रांट पूर्वी मे दयाल ग्रुप कृषक गोष्ठी किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लिया। मुख्य अतिथि के रूप में कम्पनी के रीजनल हेड करुणाशंकर मिश्रा व एरिया मैनेजर रजनीश तिवारी ने बताया कि सामान्य गेहूं प्रजाति के मुकाबले कनक मोती मे 25% अधिक उपज प्राप्त होती है। कनक मोती में एक अंकुरण में 16 से 17 वियास कर निकल आते हैं और इसकी लंबाई 107 से 110 सेमी तक होती है । एक बाली में 60 से 70 दाने होते हैं। इसकी ऊपज एक एकड़ मे 20 से 21 कुंटल होती हैं । सामान्य गेहूं के मुकाबले इसकी उत्पादकता 4 से 5 कुंटल प्रति एकड़ तक बढ़ जाती है । निरंतर बढ़ती आबादी की मांग को पूरा करने के लिए गेहूं का उत्पादन और उत्पादकता को लगातार बढ़ाना होगा ।किसानों को फसल की उत्पादकता बढ़ाने के लिए बीजों का सही से चयन करना अति आवश्यक है । भारतीय कृषि संस्थानों एवं वैज्ञानिकों द्वारा समय-समय पर उन्नत किस्म के बीजों को विकसित किया जाता रहा है जिससे किसानों को ज्यादा फायदा हो सके ।
इस किसान गोष्ठी कार्यक्रम मे खाद बीज डीलर धनीराम वर्मा,आशीष पटेल,जोगेश वर्मा,राजकुमार वर्मा,रामविलास जायसवाल,और क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ