Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

योजनाओं मे पारदर्शिता ही योगी सरकार की पहली प्राथमिकता:बृजेश पाठक



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक सोमवार को जिले के दौरे पर पहुंचे। उप मुख्यमंत्री ने विकास भवन में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की हकीकत खंगाली। डिप्टी सीएम ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे प्रदेश सरकार विकास के साथ साथ सुरक्षा के वातावरण मे भी खरी उतरी है। 


उन्होने अफसरो से कहा कि योजनाओ मे पारदर्शिता सरकार की पहली प्राथमिकता है। डिप्टी सीएम ने अफसरो को कागजी आंकडो से बचते हुए जरूरतमंद तक योजनाओ को सही रूप में पहुंचाने की भी सख्त हिदायत दी। डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य तथा बिजली, पेयजल समेत जिले मे संचालित योजनाओ की बिंदुवार प्रगति की जानकारी भी हासिल की। 


इसके पूर्व विकास भवन पहुंचने पर जिलाधिकारी डा. नितिन बंसल तथा एसपी सतपाल अंतिल व सीडीओ ईशा प्रिया ने डिप्टी सीएम बृजेश पाठक को जिला प्रशासन की ओर से बुकें भेंट कर आगवानी की। डिप्टी सीएम ने भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह नगर निकाय चुनाव मे सफलता के लिए पूरी ताकत से जुटे। 


उन्होने कहा कि प्रदेश की जनता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर विश्वास जताते हुए निकाय चुनाव मे भी भाजपा की ऐतिहासिक जीत का रिकार्ड बनाएगी। उन्होने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं के मान सम्मान को सरकार पहली प्राथमिकता देती रहेगी। 


उन्होने कहा कि सरकार माफियाओं को मिटटी मे मिलाने का अभियान जारी रखेगी। उप मुख्यमंत्री ने पूर्ववर्ती सपा सरकार पर माफिआराज को संरक्षण देने को लेकर जमकर हमला बोला। कांग्रेस की नीतियों की भी आलोचना करते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि कांग्रेस घोटालों की सरकार रही है और अब मोदी के नेतृत्व मे उसके भ्रष्टाचार की कलई खुल रही है तो वह आपा खो बैठी है। 


उन्होनें कहा कि राहुल गांधी संसद की सदस्यता रदद होने को लेकर इसलिए शोर मचा रहे हैं क्योकि विदेश की धरती पर देश का अपमान करने को लेकर देश की जनता उन्हें माफ करने को तैयार नही है। 


सभा को पूर्व कौशाम्बी सांसद विनोद सोनकर, सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य, पूर्व विधायक धीरज ओझा, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र, गिरधारी सिंह, ओमप्रकाश त्रिपाठी, शिवप्रकाश मिश्र सेनानी आदि ने संबोधित किया। पार्टी कार्यकर्ताओ ने कार्यालय पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक को माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत भी किया। 


इसके पूर्व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जिले के राजा प्रताप बहादुर मेडिकल कालेज का विधिवत उदघाटन किया। उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कालेज मे ओटी तथा वार्डो व ओपीडी का निरीक्षण भी करते हुए मरीजों को सरकारी सुविधाओं में शत प्रतिशत लाभान्वित किये जाने के निर्देश दिये। 


प्राचार्य डा. सलिल श्रीवास्तव व सीएमओ डा. जीएम शुक्ला ने मेडिकल कालेज पहुंचने पर उप मुख्यमंत्री की आगवानी की। डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के दिन भर जिले मे मौजूदगी को लेकर प्रशासनिक क्षेत्र मे हडकंप का माहौल दिखा। शहरी क्षेत्र मे उप मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चप्पे चप्पे पर पुलिस की तैनाती देखी गयी। उप मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर नगर के मीरा भवन क्षेत्र तथा विकास भवन छोर पर सुरक्षा व्यवस्था के कारण जाम की भी स्थिति नजर आयी। देर शाम उप मुख्यमंत्री के जिले से प्रस्थान के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे