कुलदीप तिवारी
लालगंज, प्रतापगढ़। नगर में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। गाजे बाजे के साथ निकाली गयी कलश यात्रा मे सैकडो की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कथाव्यास पं अनिलेश जी महाराज की अगुवाई मे निकाली गयी कलश यात्रा के बीच डीजे के मधुर भक्तिगीत पर लोग अबीर गुलाल उडाते मगन दिखे। बीएसएनएल टावर के पास स्थित कथा स्थल से शुरू हुई कलश यात्रा मनीपुर, हनुमान मंदिर,लालगंज चौराहा, हरिहरम मंदिर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। इसके बाद कलश यात्रा वापस कथास्थल पहुंची। मुख्य यजमान बाबूलाल मौर्य व लीलावती ने अतिथियों का स्वागत किया । इस मौके पर चंद्रभान मौर्य, डाॉ सूर्यभान, मनोज, चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, अयोध्या प्रसाद, श्यामलाल, श्रीराम, संदीप, रामकुमार, सौरभ त्रिपाठी, मुन्ना शुक्ला ,पप्पू जायसवाल, नोबुल तिवारी, पं. मुन्ना तिवारी, बृजेंद्र पांडेय, इंद्रभुवन मिश्रा, जयकौशल, अनिल शुक्ला आदि रहे ।


एक टिप्पणी भेजें
0 टिप्पणियाँ