प्रतापगढ़:भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती भाजपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई | CRIME JUNCTION प्रतापगढ़:भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती भाजपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती भाजपा कार्यालय पर धूमधाम से मनाई गई



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़ :भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर की जन्म जयंती भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष हरिओम मिश्र की अध्यक्षता में धूम धाम से मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भदोही के विधायक दीनानाथ भास्कर उपस्थित रहे।जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र बताया कि बाबा साहब ने किस तरह वंचित समाज को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष किया। बाबा साहब का सपना था कि सभी वर्गों को समानता का अधिकार मिले।


मुख्य अतिथि विधायक दीनानाथ भास्कर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और प्रदेश सरकार भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर के सपनों का भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह सरकार गरीबों एवं वंचितों की सरकार है।विधायक ने बताया कि बाबा साहब का कहना था हमारे आदर्शों/मूल्यों /सिद्धांतों पर जो चलेगा वह सच्चा अंबेडकरवादी है।


जो हमारी पूजा करके हमें देवता बना देगा वो मिथ्या में विश्वास करता है, हमारे आदर्शों पर नहीं और वो कभी अंबेडकरवादी नहीं हो सकता है।इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी, अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगत पासी, जिला मंत्री रामआसरे पाल, अनुराग मिश्र, जिला महामंत्री आशीष श्रीवास्तव ,जिला प्रवक्ता राघवेंद्र शुक्ल आदि लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष भूपेश त्रिपाठी ने किया।उक्त जानकारी सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी ने दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे