Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कर्नलगंज:निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को लगा झटका



रजनीश ज्ञान प्रकाश                              करनैलगंज(गोंडा)। निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी को झटका लगा है। सपा के नगर अध्यक्ष अरुण वैश्य भाजपा में शामिल हो गए हैं। कई दिग्गजों ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को अपना समर्थन देकर चुनावी सरगर्मी तेज कर दी है। 


नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल की पत्नी राम लली को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष सहित कई दिग्गजों के चेहरे अब भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नजर आ रहे हैं। ऐसे में नगर में चुनावी चर्चा तेज हो गई है। 


भाजपा विधायक अजय सिंह ने बताया कि सपा के नगर अध्यक्ष अरुण कुमार वैश्य ने सपा छोड़ कर भाजपा में सामिल हुए है। उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई है। 


मनोहर सिंह छाबड़ा, शिव कुमार बाथम, मुकेश सोनी ने भी भाजपा का समर्थन करने की घोषणा की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

5/vgrid/खबरे