Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

प्रतापगढ़:भाजपा विकास रथ यात्रा का जिले में हुआ आगमन



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़:भारतीय जनता पार्टी की विकास रथ यात्रा का आगमन प्रतापगढ़ जिले में हुआ।सदर विधायक राजेन्द्र कुमार मौर्य की अगुवाई में विकास रथ यात्रा का नगर पंचायत भाजपा प्रत्याशी शिवपाल सोनी ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ स्वागत किया।


सदर विधायक राजेन्द्र मौर्य ने कहा की देश और प्रदेश के साथ साथ हमें अपने नगर पंचायत में भी कमल खिला कर तीसरे इंजन की सरकार बनानी है, जिससे विकास कार्य में कोई बाधा न आए और प्रदेश के साथ की नगर पंचायत का विकास तीन गुनी रफ्तार से हो सके। वहीं सुवांसा नगर पंचायत से होते हुए विकास रथ यात्रा रानीगंज नगर पंचायत में दाखिल हुई जहां पर सांसद प्रतापगढ़ संगमलाल गुप्ता की अगुवाई में मीरा गुप्ता पत्नी बद्री गुप्ता ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ स्वागत किया।


सांसद प्रतापगढ़ ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि मोदी और योगी की सरकार ने यहां पर नई सड़क, सोलर लाइट, नाली का निर्माण हुआ है वो वर्तमान अध्यक्ष  मीरा गुप्ता के सहयोग से हुआ है, जिस तरह से यहां पर विकास की बयार बह रही है वो रुकनी नहीं चाहिए इसके लिए आपको फिर से कमल के फूल पर मोहर लगा कर विजय बनाना है।इसके बाद नगर विकास रथ यात्रा नगर पंचायत पृथ्वी गंज में दाखिल हुई और वहां पर जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी की अगुवाई में नगर पंचायत प्रत्याशी अशोक सिंह ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया।


 जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं  की पार्टी है और इसका उदाहरण यह है की आपके नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी अशोक सिंह बहुत पुराने समय से पार्टी की सेवा कर रहे हैं और आज उनको इसका इनाम मिला है।अब आप सभी कार्यकर्ताओं का यह दायित्व है कि आप अशोक सिंह को यहां से चेयरमैन बनाए जिससे पृथ्वीगंज नगर पंचायत के विकास में कोई बाधा न आए।नगर पालिका परिषद में भाजपा प्रत्याशी हरी प्रताप सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ विकास रथ यात्रा का स्वागत किया। 

हरी प्रताप सिंह ने कहा की जिस तरह से आप लोगों ने मुझ पर अपना प्यार और विश्वास इतने वर्षों से बनाया हुआ उसका मैं ऋणी हूं।


 जिस तरह से विकास की बयार पिछले वर्षों से नगर पालिका में चली आ रही है वो आगे और तीव्र गति से चलेगी, ये वादा है मेरा आपसे। केंद्र में मोदी जी और प्रदेश में योगी जी की सरकार आने से नगर पालिका में विकास की गति तीन गुनी हो गई है। आप सभी कार्यकर्ताओं के हर जरूरत पे मैं आपको खड़ा मिलूंगा।


इसी क्रम में विकास रथ यात्रा विधानसभा बाबागंज के डेरवा नगर पंचायत में दाखिल हुई और वहां पर कौशांबी सांसद विनोद सोनकर की अगुवाई में भाजपा प्रत्याशी भोला सेठ के हज़ारों समर्थकों ने पूरा डेरवा भाजपामय करके यात्रा का पुरजोर स्वागत किया।


कौशांबी सांसद विनोद सोनकर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गुंडों और माफिया को जेल में डाल दिया है और आज किसी भी माफिया में इतनी हैसियत नहीं है कि वो किसी व्यापारी से गुंडा टैक्स वसूल कर सके, गरीब आदमी को सता सके। डेरवा नगर पंचायत विकास कार्य में बहुत पिछड़ी हुई।


 कई सरकारी योजनाओं का लाभ यहां के वासियों को नहीं मिल पा रहा है, आप सभी कार्यकर्ताओं से निवेदन है कि इस नगर पंचायत में कमल का फूल खिला कर अपने इस डेरवा नगर पंचायत को विकास के पथ पर अग्रसर करें।जिलाध्यक्ष हरिओम मिश्र ने अपने संबोधन में बताया कि अगर इस बार आप चूक गए तो फिर 5 वर्षों तक उन्हीं सब परेशानी के साथ रहना होगा।इसलिए प्रदेश की डबल इंजन की सरकार में हमको डेरवा नगर पंचायत जीत कर ट्रिपल इंजन की सरकार बनानी है और विकास की नई परिभाषा लिखनी है।


हीरगंज नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी सुरेखा देवी ने अपने समर्थकों के विकास रथ यात्रा का स्वागत किया और उपस्थित जन मानस से कमल के फूल पर वोट देने की अपील की।


वहीं कुंडा नगर पंचायत में शिव प्रकाश मिश्र सेनानी और विधानसभा प्रत्याशी रहीं सिंधुजा मिश्र सेनानी की अगुवाई में भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी सुमन साहू ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ यात्रा का स्वागत किया।शिव प्रकाश मिश्र सेनानी ने बताया कि कुंडा नगर क्षेत्र को गुंडों से मुक्त करना है जो गरीब जनता का पैसा खा जा रहे हैं। उपस्थित जन मानस से निवेदन है की एक बार यहां भी आप बदलाव लाइए और फिट देखिए विकास कार्य का गवाह कैसे कुंडा नगर पंचायत बनाता है।


इस अवसर पर अवसर पर विकास यात्रा के संयोजक राघवेंद्र शुक्ला,सह संयोजक बिंदेश्वरी तिवारी पिंटू, सह मीडिया प्रभारी देवेश त्रिपाठी, आशीष मौर्य, पवन गौतम, राजेश सिंह, आशीष श्रीवास्तव, भूपेश त्रिपाठी, रजत सक्सेना, मनोज पांडे, संतोष मिश्र, नीरज ओझा, आदि लोग उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे