Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

प्रतापगढ़:मार्ग दुर्घटना मे किसान के पुत्र की मौत



वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़। कोहंडोर थाना क्षेत्र के मकूनपुर निवासी किसान राघव मणि द्विवेदी के पुत्र हर्षित कुमार द्विवेदी 46की मार्ग दुर्घटना में शुक्रवार की रात मौत हो गई।


घटना रात 9.23की है। हर्षित कुमार अपने घर से निकल कर मकूनपुर चौराहे से सब्जी खरीदने गए थे। अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। 


शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौप दिया गया। परिजनों द्वारा अंतिम संस्कार के लिए शव प्रयागराज ले जाया गया। बतादें कि राघव मणि द्विवेदी के दो बेटे एक बेटी हैं। 


हर्षित तीसरे नंबर पर हैं। हर्षित के दो बेटे राहुल एवम वैभव हैं जो पढाई कर रहे हैं। हर्षित की मौत से परिजनों पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे