Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज पुलिस में भाजपा के मंडल सह संयोजक ने दी तहरीर



रजनीश/ ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। भाजपा आईटी सेल के करनैलगंज ग्रामीण मंडल सह संयोजक अंबरीष गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर दिया है। जिसमें कहा गया है कि उसने अपने मकान पर भाजपा का झंडा लगा रखा है। शनिवार की शाम को वह बरगदी चौराहा स्थित अपनी दुकान पर बैठा था। 


उसी बीच ग्राम कूरी निवासी एक व्यक्ति पहुंचा और बिना किसी कारण के गाली देते हुये कहने लगा कि तुम भाजपा के बहुत बड़े नेता हो गए हो। ज़ब तक वह कुछ समझ पाता तब तक वह लात घूसा मूका से मारते हुये उसका चस्मा भी तोड़ दिया। 


उसने 112 नंबर डायल कर दिया जिसकी जानकारी होते ही वह जान से मार देने की धमकी देते हुये चला गया। पीड़ित मंडल संयोजक ने अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई किये जाने की मांग की है। हल्का दरोगा मिर्जा वेग ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में है। हल्का सिपाही को जांच करने के लिए तहरीर दी गई है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे