Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज:प्राकृतिक खेती एवं जन जागरण कार्यक्रम आयोजित



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। सामाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत प्राकृतिक खेती एवं जन जागरण अभियान को लेकर डाक बंगले मे भाजपा किसान मोर्चा की ओर से एक बैठक का आयोजन किया गया। 


जिसमें किसानों व स्थानीय लोगों को मोटे अनाजों व प्राकृतिक खेती से होने वाले फायदे व वर्तमान खानपान को परिवर्तन कर मोटे अनाज का सेवन करने के लिये जन जागरण रैली निकलकर जागरूक किया गया। भाजपा किसान मोर्चा की ओर से रविवार को डाक बंगले में प्राकृतिक खेती एवं अन्न जागरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बृजेश सिंह का पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्याम किशोर मिश्रा, चंद्रशेखर गोस्वामी, अनु बाबा, आशीष गिरी, आशीष सोनी, कृष्ण गोपाल वैश्य, कन्हैया लाल वर्मा, आदि लोगों ने स्वागत किया। 


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मुख्य अतिथि बृजेश सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार मोटे अनाज और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दे रही है। इसके लिए केंद्र सरकार तरह तरह की योजनाएं भी चला रही है। संबोधन के दौरान उन्होंने निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा निकाय चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी को जिताने की अपील की। इसके पश्चात सामूहिक रुप से तहरी भोज व जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया। इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि इंद्रेश सिंह उर्फ गुड्डू सिंह, देवेंद्र दीक्षित, अर्चित पांडे, संजय यज्ञसैनी, लक्ष्मीचंद खेतान, जोगिंदर सिंह जानी, विपिन सिंह,दुखहरण सिंह, नीरज वैश्य, भोले सिंह, बृजेश शर्मा, रंजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे