Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

समाजवादी कार्यालय पर न्याय के पुरोधा की मनाई गई पुण्यतिथि



कमलेश

लखीमपुर खीरी में समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सामाजिक न्याय के पुरोधा,बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की पुण्यतिथि मनाई गई। आयोजित गोष्ठी में पार्टी के लोगों ने स्वर्गीय बीपी मंडल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर सामाजिक न्याय के लिए उनको व उनके कार्यो को याद किया।

गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर सामाजिक न्याय के पुरोधा,बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री बीपी मंडल की पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय बीपी मंडल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर सामाजिक न्याय के लिए उनके कार्यों को याद किया। वही गोष्ठी में सपा के वरिष्ठ नेता अमित वर्मा,अनुराग पटेल,अजय सिंह,महिला सभा की जिलाध्यक्ष तृप्ति अवस्थी ने अपने अपने विचार भी व्यक्त किये। इस दौरान पूर्व सपा जिलाध्यक्ष मो.कयूम खां,लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष रियाजुल्ला खां,रविशंकर वर्मा, कृष्ण मुरारी पाल,बैजनाथ कश्यप,मनोज शर्मा,अजित मौर्य,छैलबिहारी,सुधीर वर्मा,अनुराग त्रिवेदी,पशुपति नाथ शुक्ला समेत अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे