एक भारत श्रेष्ठ भारत देखो अपना देश के आधार पर भारतीय रेल ने चलाई ट्रेन | CRIME JUNCTION एक भारत श्रेष्ठ भारत देखो अपना देश के आधार पर भारतीय रेल ने चलाई ट्रेन
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

एक भारत श्रेष्ठ भारत देखो अपना देश के आधार पर भारतीय रेल ने चलाई ट्रेन



पं. बागीश कुमार तिवारी 

गोंडा। भारती रेल मंत्रालय ने देश के पर्यटन स्थलों तथा भारत गौरव को लोकप्रिय बनाने के लिये भारत सरकार की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत‘ एवं ‘देखो अपना देश‘ योजना के अन्तर्गत भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम आई.आर.सी.टी.सी.ने मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग, तिरुपति बालाजी मंदिर ,तिरुपति, रामनाथ स्वामी मंदिर ,रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर ,मदुरै,कन्याकुमारी के स्थानीय दर्शनीय स्थल के लिये भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन द्वारा ‘दक्षिण भारत यात्रा‘ 30 अप्रैल, 2023 को गोरखपुर से 00.05 बजे चलाई गयी। 


यह यात्रा 30 अप्रैल से 10 मई, 2023 तक चलेगी। तथा यह पूर्वोत्तर रेलवे से चलाई जाने वाली दूसरी भारत गौरव ट्रेन है। ट्रेन के स्टेशन पर पंहुचते ही मौजूद यात्रियों का माला के साथ टीका लगाकर स्वागत किया गया। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि ट्रेन में गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या कैंट, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, प्रयागराज संगम, ऊँचाहार, रायबरेली, लखनऊ, कानपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशनों पर उतरने एवं चढ़ने की सुविधा दी गई है।


 रेल पर सम्पूर्ण भारत के दृश्य को थीम के आधार पर उद्धृत किया गया है तथा सम्पूर्ण भारत को जोड़ते हुए पर्यटक ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। भारत गौरव ट्रेनें भारतीय रेल की टूरिस्ट सर्किट ट्रेनें हैं, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, ऐतिहासिकता और प्राकृतिक सुन्दरता से भरपूर नगरों के दर्शन कराती हैं। भारत गौरव ट्रेनों से स्थानीय एवं क्षेत्रीय पयर्टन को बढ़ावा मिलता है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे