Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:बोर्ड परीक्षा के मेधावी किये गये सम्मानित, खिले चेहरे



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम में मेधावियों की सफलता पर सगरा सुंदरपुर स्थित रामकृपाल मिश्र इण्टरमीडिएट कालेज मे मेधावियों को सम्मानित किया गया। 


परीक्षा मे विद्यालय के कई छात्र छात्राओं न उच्च अंक पाकर सफलता हासिल की। गुरुवार को विद्यालय परिसर में सफल मेधावियों को समारोहपूर्वक विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास मिश्र ने माल्यार्पण कर मुहं मीठा कर सम्मानित किया। 


सम्मानित होने वालो में हाईस्कूल मे राज पाण्डेय 92 प्रतिशत अकं पाकर विधालय के टापर बने,गौरव धुरिया,90प्रतिशत, शिवा गुप्ता88प्रतिशत, अंशिका पाण्डेय85प्रतिशत, अनामिका धुरिया86प्रतिशत, काजल सरोज81प्रतिशत, विनीत सरोज81प्रतिशत, नन्दनी धुरिया80प्रतिशत, प्राची पाण्डेय 80प्रतिशत, आंचल तिवारी78प्रतिशत पाकर विधालय का नाम रोशन किया। 


इस दौरान सफल छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिले दिखे। छात्र-छात्राओं की सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास मिश्र ने इसे शिक्षकों की कड़ी कड़ी मेहनत का परिणाम बताया। 


इस मौके पर ध्रुवनारायण मिश्र, चतुर्भुज मिश्र, सुशील मिश्रा, किरण ओझा, शमसाद खान, राम प्रसाद वर्मा, संजू त्रिपाठी कुलदीप मिश्रा, राज त्रिपाठी, आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे