Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज:भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में विधायक ने झोंकी ताकत



रजनीश                                          करनैलगंज(गोंडा)। निकाय चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में विधायक अजय सिंह ने ताकत झोंक दी है। बृहस्पतिवार को विधायक ने नगर में कई व्यापारियों व समाजसेवियों के घर पहुंचे। यहां तक कि विधायक उन लोगों से लगातार संपर्क में लगे है जो उनके चुनाव में विरोधियों में गिने जाते रहे। 


विधायक अजय सिंह ने कहा कि मै एक जन प्रतिनिधि हूं। सभी लोग मेरे हैं मुझे सभी की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि भाजपा जिले की सभी नगर निकायों पर जीत रही है। विधायक ने नगर वासियों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन की अपील की है। 


भाजपा विधायक लगातार लोगों से जन संपर्क करते हुए भाजपा प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल की धर्मपत्नी राम लली के पक्ष में समर्थन जुटा रहे हैं। विधायक ने पत्रकार ज्ञान प्रकाश मिश्रा व देव प्रकाश मिश्रा के यहां पहुंचकर सैकड़ों लोगों से मुलाकात की। 


तथा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन मांगा। ज्ञान प्रकाश मिश्र के नेतृत्व भाजपा विधायक अजय सिंह को 51 किलो फूलों की माला पहनाकर जोरदार स्वागत अभिनंदन किया गया। 


इस मौके पर शंकर प्रताप सिंह गुड्डू सिंह, व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल सिंह, उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक सिंघानिया, गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार हरजीत सिंह, सेक्रेटरी सरदार जोगिंदर सिंह जानी, उपेंद्र मिश्रा, अरुण कुमार वैश्य, सोनू पुरवार, पप्पू रस्तोगी, सचिन गुप्ता, रिंकू गुप्ता, शिव कुमार बाथम, डॉ. रतन शुक्ला सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे