सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के पहलवानों ने दिखाया अपना दम | CRIME JUNCTION सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के पहलवानों ने दिखाया अपना दम
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा के पहलवानों ने दिखाया अपना दम



पंश्याम त्रिपाठी / बनारसी मौर्या 

नवाबगंज (गोंडा)। सीनियर राष्ट्रीय कुश्ती चैंपियनशिप में तीसरे दिन मंगलवार को भी हरियाणा के पहलवानों ने अपने दमखम दिखाया। 


इंडोर स्टेडियम में चल रहे तीन दिवसीय कुश्ती के दो राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का समापन मंगलवार को शाम पदक अलंकरण समारोह के साथ सम्पन्न हो गया। भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष/ भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह द्वारा ध्वजारोहण करने के पश्चात प्रतियोगिता के समापन की घोषणा उनके द्वारा की गई। 


कार्यक्रम में  कुश्ती संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष करन भूषण सिंह ने अन्य राज्यों से आए हुए अतिथियों के साथ मेडल पहनाकर पहलवानों को सम्मानित किया। उपस्थित अतिथियों में भाजपा सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष धनश्याम मिश्रा, सुदीप भूषण सिंह डॉ जितेंद्र प्रताप झा कुश्ती संघ के पदाधिकारियों में बी एन प्रसाद, एम लोक नाथन, एन फोनी, एस पी देशवाल, जय प्रकाश पहलवान, नानावती, दर्शन लाल, डा राकेश , रोहतास सिंह, डा रजनीश पाण्डेय, प्रेम चन्द्र यादव, सुभाष भारद्वाज, नन्दिनी के वरिष्ठ शिक्षक डा गौरव श्रीवास्तव डा अजय मिश्रा , प्राचार्य डा बी एल सिंह, डा देवानंद तिवारी, डा सुनील तिवारी डा महेन्द्र सिंह डा जितेंद्र झा, डा नवीन सिंह, सुल्तान सिंह भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह मीडिया प्रभारी शानकश्यप ,सतीश सिंह अमित उर्फ आशीष सिंह, सुधीर यादव मौजूद रहें।



हरियाणा के पहेलवानो का दिखा जलवा 

 राष्ट्रीय सीनियर रैकिंग महिला फ्रीस्टाइल कुश्ती प्रतियोगिता के परिणाम  -  59 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल रेनू हरियाणा, पिंकी हरियाणा, ब्रॉन्ज मंजू दिल्ली, नीतू चंडीगढ 65 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल कुसुम हरियाणा, सिल्वर अंतिम हरियाणा, ब्रॉन्ज तन्नु उत्तराखंड, सोनिका हरियाणा, 72 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल ज्योति हरियाणा, सिल्वर हर्षिता हरियाणा ब्रॉन्ज सुनीता और निकिता हरियाणा।


सीनियर रैकिंग पुरूष ग्रीकोरोमन 

- 63 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल विजय हरियाणा, सिल्वर दीपक दिल्ली, ब्रॉन्ज विकास महाराष्ट्र, अंकित दिल्ली

77 किलो भारवर्ग में राहुल हरियाणा, सिल्वर दीपक हरियाणा, ब्रॉन्ज अमित हरियाणा, अभिमन्यू पंजाब, 87 किलो भारवर्ग अभिमन्यु हरियाणा, रोहित हरियाणा, ब्रॉन्ज अमित दिल्ली, विक्रांत हरियाणा।


अंडर- 17 बालक

45 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल अंकित हरियाणा, सिल्वर प्रांजल दिल्ली, ब्रॉन्ज प्रिन्स यूपी, आदित्य यूपी, 48 किलो भारवर्ग में  गोल्ड  मेडल शादनाथ महाराष्ट्र, सिल्वर आकाश दिल्ली, ब्रॉन्ज धनंजय यूपी, नीरज पटेल एमपी 51 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल उत्कर्ष महाराष्ट्र, सिल्वर मनु यादव चंडीगढ, ब्रॉन्ज अंकित दिल्ली, रोनित शर्मा हरियाणा, 55 किलो भारवर्ग में गोल्ड  मेडल समर्थ महाराष्ट्र, सिल्वर अनिल हरियाणा ब्रॉन्ज अजीत झारखंड, सौरभ दिल्ली, 60 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल सूरज हरियाणा, सिल्वर शुभम दिल्ली, ब्रॉन्ज प्रनय महाराष्ट्र, जुबेर दिल्ली, 65 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल सचिन कुमार हरियाणा, सिल्वर शुभम दिल्ली, ब्रॉन्ज जयसर महाराष्ट्र , कुनाल उत्तराखंड, 71 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल विकास हरियाणा, सिल्वर महेश मध्य प्रदेश, ब्रॉन्ज मानव युपी, सोहमराज महाराष्ट्र 80 किलो भारवर्ग में गोल्ड मेडल अमन हरियाणा, सिल्वर अतीस महाराष्ट्र, ब्रॉन्ज नंदी तमिलनाडु,जतिन चंडीगढ, 92 किलो भारवर्ग में गोल्ड सोनाबा महाराष्ट्र, सिल्वर रमनदीप दिल्ली, ब्रॉन्ज शिवम युपी, निखिल हरियाणा, 110 किलो भारवर्ग में गोल्ड रौनक दिल्ली, सिल्वर दिगम्बर यूपी,प्रदीप पंजाब के महिला एवं पुरुष पहलवानों ने मेेंडल जीतकर अपने माता पिता सहित पावन नगरी अयोध्या धाम में स्थित नगर महाविद्यालय के स्टेडियम का तथा कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह कुश्ती संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष करन भूषण शरण सिंह का तथा राष्ट्रगान गाते हुए भारत माता की जय हो के नारे लगाते हुए। कुश्ती प्रतियोगिता को सकुशल संपन्न कराया गया।

ग्रीको रोमन कुश्ती में 185 अंको के साथ हरियाणा प्रथम स्थान हासिल किया।169 अंको के साथ महाराष्ट्र दूसरे स्थान पर,161 अंको के साथ दिल्ली को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।फ्री स्टाइल कुश्ती में 195 अंको के साथ हरियाणा प्रथम स्थान हासिल किया 154 अंको के साथ दूसरे स्थान पर 124 अंको के साथ पंजाब को तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा। वहीं अंडर 17 में सर्वाधिक 235 अंको के साथ हरियाणा का दबदबा कायम रहा।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे