Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन उत्तर प्रदेश ने एक साथ 30 पीपीएस अफसरों के किए तबादले

 


पुलिस उपाधीक्षक लक्ष्मीकांत गौतम के स्थान पर चंद्रपाल शर्मा को भेजा पुलिस उपाधीक्षक गोंडा के लिए 

पं. बागीश कुमार तिवारी

लखनऊ अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन ने निकाय चुनाव को देखते हुए  एक साथ स्थानांतरित किए 30 पी पी एस अधिकारीयों को स्थानांतरित करते हुए तत्काल अधिकारियों को तत्काल वर्तमान तैनाती पर पहुंचकर कार्य ग्रहण करने के लिए सख्त निर्देश दिया गया है।

अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन उत्तर प्रदेश एन रविंदर ने अपने जारी पत्र में गोपाल सिंह को पुलिस उपाधीक्षक नागरिक उड्डयन एयरपोर्ट लखनऊ से पुलिस उपाधीक्षक जनपद हाथरस,हरिमोहन सिंह को पुलिस उपाधीक्षक जनपद फिरोजाबाद से सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद राजीव कुमार यादव को पुलिस उपाधीक्षक जनपद संत कबीर नगर से सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज, अंशुमान मिश्रा को पुलिस उपाधीक्षक जनपद संत कबीर नगर से पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन लखनऊ, शैलेंद्र कुमार परिहार को पुलिस उपाधीक्षक एएमटी एफ मेरठ से सहायक पुलिस आयुक्त प्रयागराज,संतोष कुमार द्वितीय को पुलिस उपाधीक्षक जनपद अंबेडकरनगर से पुलिस उपाधीक्षक पुलिस मुख्यालय पुलिस महानिदेशक सोशल मीडिया उत्तर प्रदेश लखनऊ व श्रीमती रुकमणी वर्मा को पुलिस उपाधीक्षक जनपद अंबेडकरनगर से पुलिस उपाधीक्षक उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड लखनऊ,लालता प्रसाद साहू को पुलिस उपाधीक्षक जनपद आजमगढ़ से पुलिस उपाधीक्षक विशेष जांच उत्तर प्रदेश लखनऊ तथा निष्ठा उपाध्याय को पुलिस उपाधीक्षक एएमटी एफ गोरखपुर से पुलिस उपाधीक्षक जनपद चित्रकूट,केशव नाथ को पुलिस उपाधीक्षक जनपद ललितपुर से पुलिस उपाधीक्षक जनपद संत कबीर नगर,सत्येंद्र प्रसाद तिवारी को जनपद प्रयागराज पुलिस उपायुक्त से सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ नगर के लिए भेजा है।तथा रामकृष्ण तिवारी को पुलिस उपाधीक्षक जनपद कासगंज से सहायक पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर।वहीं पंचम लाल को पुलिस उपाधीक्षक जनपद देवरिया से पुलिस उपाधीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश तथा इंद्र प्रकाश सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ नगर से सहायक पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के लिए, बृज नंदन राय को सहायक पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर से पुलिस उपाधीक्षक जनपद बलरामपुर,नितिन कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त गौतम बुध नगर से सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ,रजनीश वर्मा को सहायक पुलिस आयुक्त गौतम बुद्ध नगर से सहायक पुलिस आयुक्त लखनऊ नगर, राजकुमार सिंह प्रथम को पुलिस उपाधीक्षक एटा से सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी नगर,अवधेश कुमार पांडे को सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी पुलिस उपाधीक्षक जनपद हरदोई,चंद्रपाल शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक गोंडा, वंदना शर्मा को पुलिस उपाधीक्षक बुलंदशहर से पुलिस उपाधीक्षक जनपद हरदोई,ज्ञान प्रकाश राय को सहायक पुलिस आयुक्त वाराणसी से सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद, बृजेश सिंह को पुलिस उपाधीक्षक जनपद मेरठ से पुलिस उपाधीक्षक जनपद संत कबीर नगर, विवेक सिंह को पुलिस उपाधीक्षक जनपद झांसी से सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद, तथा संजय नाथ तिवारी को पुलिस उपाधीक्षक जनपद खीरी से पुलिस उपाधीक्षक जनपद अंबेडकरनगर, सलोनी अग्रवाल को पुलिस उपाधीक्षक जनपद मुरादाबाद से सहायक पुलिस आयुक्त गाजियाबाद, अरुण कुमार शष्टम को सहायक सेनानायक 45 वी वाहिनी पीएसी अलीगढ़ से सहायक सेनानायक 34 वाहिनी पीएसी वाराणसी,अभिषेक तिवारी को पुलिस उपाधीक्षक जनपद मथुरा से पुलिस उपाधीक्षक जनपद महोबा,लक्ष्मीकांत गौतम को पुलिस उपाधीक्षक जनपद गोंडा से पुलिस उपाधीक्षक जनपद झांसी के लिए तथा रुचि गुप्ता को पुलिस उपाधीक्षक जनपद हाथरस से पुलिस उपाधीक्षक जनपद सहारनपुर के लिए भेजा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे