Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

धौरहरा की घाघरा नदी में साथियों संग नहाने गया 10 वर्षीय बालक डूबा



स्थानीय गोताखोरों की मदद से ग्रामीण व पुलिस बालक की खोज जुटे

कमलेश

धौरहरा-लखीमपुरखीरी:धौरहरा सर्किल के ईसानगर थाना क्षेत्र के कैरातीपुरवा गांव में घर से निकलकर साथियों के संग घाघरा नदी में नहाने गया 10 वर्षीय बालक डूब गया। जिसकी जानकारी होने पर साथी बालकों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी तो पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। 



आनन फानन में परिजनों के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी के तट पर पहुचकर उसकी खोज करते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने तत्काल हल्का इंचार्ज को मौके पर भेजकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से बालक की खोजबीन शुरू करवा दी है।


धौरहरा सर्किल के थाना ईसानगर क्षेत्र के घाघरा नदी पार कैरातीपुरवा गांव निवासी संदीप भार्गव का 10 वर्षीय पुत्र  विनय गांव के ही कुछ बालकों के साथ गुरुवार को दोपहर बाद घर के पड़ोस में स्थित घाघरा नदी में नहाने चला गया।


 जहां कुछ देर बाद विनय नदी में डूब गया,जिसके डूबने की जानकारी जैसे ही साथियों को हुई तो उन्होंने परिजनों को सूचित किया। विनय के डूबने की जानकारी होते ही परिजनों के साथ साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी के तट पर पहुचकर नाव के सहारे नदी में विनय की खोज शुरू करते हुए स्थानीय पुलिस को सूचना दी।


 सूचना पाकर ईसानगर थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने तत्काल हल्का इंचार्ज को मौके पर भेजकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से बालक की खोज तेजी से शुरू करवा दी थी। वही खबर लिखे जाने तक डूबे बालक का पता नहीं चल सका था तथा नदी तट पर एकत्रित ग्रामीणों में अफरातफरी मची हुई थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे