Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

अटेवा पेंशन बचाओ मंच 7 जून को NPS निजीकरण भारत छोडो यात्रा का करेगा स्वागत



वेदव्यास त्रिपाठी 

पतापगढअटेवा पेंशन बचाओ मंच प्रतापगढ़ की मासिक बैठक अबुल कलाम इण्टर कालेज में हुई।कार्यक्रम की अध्यक्षता डा.विनोद त्रिपाठी तथा संचालन अरविंद कुमार विंद ने किया।


बैठक मे NPS निजीकरण भारतछोडो यात्रा प्रमुख विषय रहा।सुरेन्द्र विमल जिला संगठन मंत्री ने कहा कि 1जून से NMOPS राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बन्धुजी तथा राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा चम्पारण विहार से उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों मे NPSनिजीकरण भारतछोडो यात्रा निकल रही है।


जो पूरे भारत मे जाएगी।पार्वती विश्वकर्मा जिला संयोजिका ने कहा कि 7 जून को प्रतापगढ़ मे यात्रा पहुंच रही है।जिसकी तैयारी के लिए संगठन पूरी तरह से तैयार है।अध्यक्षता कर रहे डा.विनोद त्रिपाठी जिला संरक्षक ने बताया कि अटेवा का एकमात्र लक्ष्य ओपीएस बहाली है! रथयात्रा लेकर आ रही राष्ट्रीय कार्यकारिणी का भव्य स्वागत किया जाएगा।


हम सब पेंशन विहीन हजारों की संख्या मे नेतृत्व का स्वागत करेगे।बैठक को संबोधित करते हुए जिला संयोजक सी.पी.राव ने कर्नाटक मे ओपीएस.की जीत पर संगठन को बधाई दी तथा कहा कि NPS निजीकरण भारतछोडो यात्रा का प्रतापगढ़ मे ऐतिहासिक स्वागत किया जाएगा।


सभी जिला,ब्लाक पदाधिकारी पूरी ऊर्जा के साथ आज से ही तैयारी मे लग जाए।जिसे जो जिम्मेदारी दी जाएगी समय पर पूरा करेगे।बैठक मे जिला कार्यकारिणी से डा.विनोद त्रिपाठी संरक्षक,सी.पी.राव संयोजक, पार्वती विश्वकर्मा संयोजिका, विनय प्रताप सिंह सहसंयोजक, सुरेन्द्र विमल संगठन मंत्री,इमाम अली मंत्री,राजेन्द्र वर्मा संयुक्त मंत्री,विश्वदीप सिंह सोशल मीडिया प्रभारी,दिनेश सरोज सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रभारी।



ब्लाक कार्यकारिणी से अरविंद कुमार विंद संयोजक गौरा,मनीष दुबे संयोजक मानधाता, जमील अहमद संयोजक ,उदय सिंह सहसंयोजक,आलोक गुप्ता, लक्ष्मणपुर,अखिलेश कुमार सरोज संयोजक सण्डवा चंदिका,राजेश यादव संयोजक कुंडा,करुणा शंकर यादव संयोजक,डा.सुशील कुमार महामंत्री पट्टी उपस्थित रहते हुए कार्यक्रम को जोरदार करने का संकल्प लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे