Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

92 वें साल की उम्र में वरिष्ट समाज सेवी का दिल्ली में निधन



रमेश कुमार मिश्रा 

गोण्डा:मेहनौन विधानसभा क्षेत्र विकास खण्ड मुजेहना के ग्राम पंचायत मुंगरौल के मूल निवासी रामशब्द शुक्ला का 92वें साल की उम्र में दिल्ली स्थिति उनके आवास बदरपुर में निधन हो गया, उनका अन्तिम संस्कार हापुड़ मे स्थिति गढमुक्तेश्वर गंगा घाट पर किया गया।


राम शब्द शुक्ला जी दिल्ली जल बोर्ड मे इंस्पेक्टर थे, उन्होंने अपने क्षेत्र के लगभग चार सौ लोगों को रोजगार दिलाया। लोग उन्हे प्यार से शुक्ला जी कहते थे, राजनीति में भी उनकी अच्छी पकड़ थी।


दिल्ली मे भाजपा के टॉप नेताओं से उनकी अच्छी पकड़ थी, गोंडा लोकसभा के सांसद कीर्ति वर्धन सिंह व मैहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी उनका बहुत सम्मान करते थे।


अपने जमाने के टॉप नेता रहे पूर्व विधायक घनश्याम शुक्ला व पूर्व विधायक रामपाल सिंह से उनके अच्छे सम्बन्ध थे, बहुत ही सरल स्वभाव के श्री शुक्ल को क्षेत्र में बहुत ख्याति प्राप्त थी।



उनके निधन पर गोंडा सांसद कीर्तिवर्धन सिंह ने कहा राम शब्द शुक्ला जी का निधन सुनकर गहरा दुःख हुआ है, उनका इस तरह से हम सभी को छोडकर जाना समाज की अपूरणीय क्षति है। मैहनौन विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने उनके निधन पर गहरा शौक करते हुये कहा कि शुक्ला जी को सामाजिक कार्यों मे काफी रुचि थी, भगवान से प्रार्थना है की दिवंगत आत्मा को शान्ति प्रदान कर चरणो मे स्थान दें, तथा प्रशंसकों और परिजनो को ये अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 



उनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, सांसद कीर्ति वर्धन सिंह, विधायक विनय कुमार द्विवेदी, पूर्व जिलामंत्री चन्द्र प्रकाश शुक्ला, प्रमुख प्रतिनिधि शेषराम बारी, जनार्दन शुक्ला, मुन्ना लाल शुक्ला, इन्द्र बहादुर सिंह, राजू शुक्ला, कमलाकांत शुक्ला, शेषराम शुक्ला, राम बहादुर यादव, संजय शुक्ला, भैरव शुक्ला, राम जन्म वर्मा, रेन्जर राम लक्षण सिंह आदि लोग ने गहरा शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे