Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:जेईई मेंस में अमिता व अदिति ने रचा सफलता का कीर्तिमान,खुशी



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। जेईई मेंस की परीक्षा में ग्रामीण क्षेत्र की बेटी ने सफलता का परचम लहराया है। इंजीनियरिंग की परीक्षा में लालगंज के लालूपुर निवासिनी मेधावी अमिता यादव ने 97.12 प्रतिशत व अदिति यादव ने 95.25 प्रतिशत अंक लाकर जिले का नाम रोशन किया है। 


अमिता यादव प्राथमिक विद्यालय मेढ़ावां मे प्रधानाध्यापक राजेश्वर यादव की पुत्री हैं। वही अदिति यादव भी राजेश्वर के छोटे भाई जयप्रकाश यादव की पुत्री हैं। परीक्षा परिणाम की जानकारी होते ही मेधावियों के गांव में खुशी का माहौल छा गया। 


अमिता व अदिति ने अपनी सफलता के पीछे कडी मेहनत के साथ माता पिता एवं दादा जी की हौसला आफजाई को दाद दिया। 


बेटियों की सफलता पर शिक्षक नेता प्रभाकर दुबे, सुभाषचंद्र पाण्डेय, नवीन कुमार शुक्ल, पंकज मिश्र, कमलेश मिश्र, बृजेन्द्रमणि यादव, इंद्रमणि यादव, योगेश कुमार शुक्ल, डा. वीरेश सिंह, सुनील सिंह, संतोष मिश्र, विष्णु सिंह, जीतलाल यादव, यमुना प्रसाद यादव, रामप्रकाश यादव, संजय यादव, संतोष पाण्डेय आदि ने इसे लालगंज इलाके की बडी उपलब्धि कहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे