Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज:ऑटो रिक्शा पलटने से दो महिलाओं घायल



ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। शाहपुर से करनैलगंज मार्ग पर ग्राम फतेहपुर कोटहना के पास एक ऑटो रिक्शा पलट जाने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई।


 जिन्हें करनैलगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सतांबरी पत्नी राहुल 22 वर्ष निवासी शाहपुर एवं रेनू पुत्री गप्पू मोर्य निवासी धनोरा शाहपुर सहित चार अन्य यात्री ऑटो रिक्शा से शाहपुर धनावा होते हुए करनैलगंज आ रहे थे। 



ग्राम फतेहपुर कोटहना के पास मोड़ पर ऑटो रिक्शा पलट जाने से दोनों घायल हो गई। जिसमें सतांबरी के पैर में गंभीर चोट आई है वही रेनू के हाथ की हड्डी टूट गई दोनों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया। उसके बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे