Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

BALRAMPUR...जिला स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन



अखिलेश्वर तिवारी
जनपद बलरामपुर जिला मुख्यालय पर सोमवार को द्वितीय स्वर्गीय प्रेमचंद श्रीवास्तव स्मारक 24 वीं जिला स्तरीय अधिकारिक ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।



15 मई को राज्य स्तर पर आयोजित होने वाले अधिकारिक राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता एवं प्रदेश टीम के चयन ट्रायल में जाने हेतु जनपद बलरामपुर टीम का चयन ट्रायल प्रतियोगिता के माध्यम से किया गया। 



प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रातः 9 मुख्य अतिथि डॉक्टर फसीउर्रहमान तथा बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलित कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करने के उपरांत किया गया।



कार्यक्रम के समापन अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी सर्वेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में तथा डॉ अनीता श्रीवास्तव विशिष्ट अतिथि के रूप में पधार कर खिलाड़ियों को पदक वितरित किया । साथ ही विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। 



बतौर मुख्य अतिथि सर्वेश सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पूर्व में ताइक्वांडो खिलाड़ियों द्वारा अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि अर्जित कर देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का अनुसरण करने को कहा तथा बच्चों का आवाहन किया कि आप मन लगाकर और एकाग्र होकर इस ताइक्वांडो के शीर्ष प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करें। 



प्रतियोगिता में बलरामपुर उतरौला व तुलसीपुर के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग करते हुए ढेरों पदक अर्जित किए। पदक विजेता खिलाड़ियो के सब जूनियर बालक वर्ग में 23 किलोग्राम भार वर्ग मे अरहम रहमान -स्वर्ण पदक, पार्थ यादव- रजत पदक, एलेक्स -कांस्य पदक, 25 किलोग्राम भार वर्ग मे वर्तमान सिन्हा- स्वर्ण पदक, तेजस झा -रजत पदक, श्रेयांश पांडे -कांस्य पदक, 27 किलोग्राम भार वर्ग में अध्यात्म पाल- स्वर्ण पदक, पुष्पेंद्र त्रिपाठी- रजत पदक, 29 किलोग्राम भार वर्ग में अनमोल भाई पटेल- स्वर्ण पदक, अंशु कुमार गुप्ता- रजत पदक, अनमोल कुमार मौर्य- कांस्य पदक, 32 किलोग्राम भार वर्ग में अभिनव यादव- स्वर्ण पदक, एडविट गौरव -रजत पदक, हर्ष वर्मा -कांस्य पदक, सब जूनियर में बालिका वर्ग अंतर्गत 22 किलोग्राम भार वर्ग में वैष्णवी कसौधन- स्वर्ण पदक, आराध्या यादव- रजत पदक, तस्मिया -कांस्य पदक, 24 किलोग्राम भार वर्ग में प्रज्वला सिंह - स्वर्ण पदक, आवर्तिका सिन्हा -रजत पदक, आफरीन- कांस्य पदक, 29 किलोग्राम भार वर्ग में विनीता त्रिपाठी- स्वर्ण पदक, साक्षी राजपुरिया- रजत पदक, अनविका सैनी-कांस्य पदक 38 किलोग्राम भार वर्ग में सचि कश्यप- स्वर्ण पदक, शक्ति पूर्णा -रजत पदक
महेश यादव- कांस्य पदक, कैडेट बालिका भार वर्ग में 48 किलोग्राम वेट कैटेगरी मे सानिया खान- स्वर्ण पदक, शिवानी -रजत पदक, उन्नति त्रिपाठी- कांस्य पदक, कैडेट बालक वर्ग अंतर्गत 38 किलोग्राम भार वर्ग में वेदांधश सक्सेना- स्वर्ण पदक, दिव्यांशु- रजत पदक, आदर्श मौर्य- कांस्य पदक, मोहित बौद्ध -कांस्य पदक, 41 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष भाई पटेल- स्वर्ण पदक, उत्कर्ष श्रीवास्तव- रजत पदक, 44 किलोग्राम भार वर्ग में अभिराज वर्मा- स्वर्ण पदक, विष्णुकांत कसैंधन-रजत पदक, अथर्व जयसवाल- कांस्य पदक, जूनियर बालक वर्ग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में आकिब अंसारी- स्वर्ण पदक, धर्मेंद्र यादव- रजत पदक, विकास कुमार -कांस्य पदक, 51 किलोग्राम भार वर्ग में श्रीराम यादव- स्वर्ण पदक, अखिल कुमार -रजत पदक, 55 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक यादव- स्वर्ण पदक, कृष्ण कुमार- रजत पदक, सीनियर बालक वर्ग में आदित्य हितकारी- स्वर्ण पदक सूरज प्रताप मौर्य -रजत पदक अमरीश कुमार- कांस्य पदक हासिल किया है । 



प्रतियोगिता का समापन मुख्य अतिथि सर्वेश कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि डॉ अनीता श्रीवास्तव द्वारा आशीर्वचन के बाद हुआ। 


इस अवसर पर बलरामपुर ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष डॉ प्रांजल त्रिपाठी, उपाध्यक्ष डॉ अब्दुल कयूम, संयुक्त सचिव आनंद शुक्ला, उपस्थित रहफप्रतियोगिता में रेफरी तथा निर्णायक की भूमिका राष्ट्रीय रेफरी संदीपिका रावत,
जैनेंद्र प्रताप सिंह, कृष्णा कुमार पाल, रियाज अहमद ने निभाई।
Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे