Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

पलियाकलां:महा संपर्क अभियान को लेकर भाजपा ने की बैठक



पलिया में भारतीय जनता पार्टी की बैठक का आयोजन किया गया जिसमें चलने वाले महा संपर्क अभियान पर चर्चा हुई।

आनंद गुप्ता 

पलियाकलां-खीरी।सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में भाजपा की कार्यसमिति बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी से एक से 30 जून तक चलने वाले महासंपर्क अभियान के बारे में बताने के साथ ही कार्यों का विभाजन भी किया गया।



भाजपा की आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल नगर प्रभारी अवधेश मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम से पहली बार नगर पालिका के चुनाव में कमल खिला है और कार्यकर्ताओं के दम पर ही हम लोकसभा का चुनाव भी रिकार्ड मतों से जीतेंगे। 



विशिष्ट अतिथि नगर पालिका चेयरमैन केबी गुप्ता ने कहा कि लखीमपुर जनपद में मिली सबसे बड़ी जीत के लिए कार्यकर्ताओं का आभारी हूं, पांच सालों तक सभी विकास कार्यों को करने का भरोसा देता है। 



नगर अध्यक्ष उदयवीर सिह ने आगामी कार्ययोजना व एक से 30 जून तक भाजपा के महासंपर्क अभिसयान के तहत कार्यकर्ताओं में कार्य विभाजन किया गया। अभियान को सफल बनाने का आग्रह भी कार्यकर्ताओं से किया। 



बताया कि महासंपर्क अभियान के तहत प्रेस वार्ता, कार्यकर्ता सम्मेलन, संयुक्त मोर्चा, व्यापारी सम्मेलन, वरिष्ठ कार्यकर्ता बैठक व घर-घर संपर्क आदि किए जाएंगे। कार्यक्रम को विधायक प्रतिनिधि श्याम आनंद व इंद्रजीत सिंह गिल ने भी संबोधित किया। 



संचालन नगर महामंत्री विजय गुप्ता ने किया। इस दौरान भाजपा के नवनिर्वाचित सभासदों में सुधा गुप्ता, संगीता देवी, सावित्री देवी के साथ नगर पालिका चेयरमैन केबी गुप्ता को सम्मानित किया गया।



 यहां पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रताप सिंह, नगर महामंत्री वरुण मिश्रा, उपाध्यक्ष अरुण तिवारी, राजकुमार श्रीवास्तव, सुरेंद्र पांडेय, नगर मंत्री मनोज गुप्ता व रत्ना बाजपेई आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे