Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज: पर्यावरण के संरक्षण को लेकर छात्र छात्राओं को दिलाई शपथ



रजनीश / ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। गोंडा रेंज वन प्रभाग के तत्वाधान में प्राथमिक विद्यालय धौरहरा में बुधवार को एक शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका विषय पर्यावरण के लिए जीवन शैली व वन्य जीव संरक्षण था।


सभी वन विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों, बच्चों तथा ग्रामीणों को शपथ दिलाई गई। बच्चों को संबोधित करते हुए वन दारोगा अशोक कुमार पाण्डेय ने कहा कि सरकार पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। हमें अपने जीवन शैली में बदलाव लाकर पर्यावरण को बचाना होगा। 


इनके संरक्षण की आवश्यकता है। प्रधानाध्यापक रवि प्रताप सिंह ने कहा कि हम अपने जीवन शैली में कुछ सुधार कर लें तो हमारा पर्यावरण बच सकता है। सभी आगंतुकों को पर्यावरण संरक्षण के फायदे भी बताए। 


इस दौरान वन रक्षक वीट प्रभारी एके शुक्ला, विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष स्नेहलता, भालेन्दु कुमार सिंह, राम कुमार सिंह, राजकुमार सीमा सिंह, दिनेश राजपूत, मन्ते,उत्तम प्रसाद, सीमा सिंह, मुन्नी देवी, रमकला, सुरेश सैनी, श्यामू,निखिल गुप्ता, मोहम्मद अजहर,इंद्र पाल, राजित राम, तिलकराम,सुखदेव आदि उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे