Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

संसदीय लोकतंत्र में अहम योगदान के लिए जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गर्वनर ने प्रमोद तिवारी को दिया सारस्वत सम्मान, खुशी



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। राज्यसभा मे विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी को संसदीय लोकतंत्र मे मजबूत योगदान को लेकर जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गर्वनर मनोज सिन्हा द्वारा सारस्वत सम्मान मिलने पर प्रतापगढ़ में लोगों के चेहरे बुधवार को खिल उठे दिखे। 


काश्मीर की तीन दिवसीय यात्रा के दर्मिआन बुधवार को राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गर्वनर मनोज सिन्हा के बीच जम्मू कश्मीर में अमन व शांति की मजबूती के वातावरण बनाए रखने को लेकर उच्चस्तरीय भेंट वार्ता हुई।


 लेफ्टिनेंट गर्वनर ने वरिष्ठ सांसद प्रमोद तिवारी को भारत की संसदीय प्रणाली की मजबूती में दिये जा रहे योगदान को लेकर उन्हें सारस्वत सम्मान से नवाजा। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के निवासी मनोज सिन्हा इस समय जम्मू कश्मीर में लेफ्टिनेंट गर्वनर हैं।राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी एवं लेफ्टिनेंट गर्वनर मनोज छात्र जीवन से ही एक साथ सहपाठी रहे हैं। 


वहीं यूपी मे तत्कालीन कांग्रेस सरकार में मंत्री के रूप में प्रमोद तिवारी भी लेफ्टिनेंट गर्वनर मनोज सिन्हा के गृह जनपद गाजीपुर जिले के पंाच वर्षो तक प्रभारी मंत्री रहे है। कश्मीर यात्रा पर प्रमोद तिवारी के श्रीनगर में मौजूदगी की जानकारी मिलने पर लेफ्टिनेंट गर्वनर ने उन्हें बुधवार की सुबह राजभवन आमंत्रित किया।


 राजभवन पहुंचने पर लेफ्टिनेंट गर्वनर मनोज सिन्हा ने प्रमोद तिवारी की लम्बी संसदीय पारी तथा संसदीय लोकतंत्र में उनके सर्वश्रेष्ठ योगदान को लेकर अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया। प्रमोद तिवारी के सम्मान के अवसर पर उनकी छोटी सुपुत्री प्रो. डॉ. विजयश्री सोना भी मौजूद रहीं। 


लेफ्टिनेंट गर्वनर मनोज सिन्हा के साथ भेंटवार्ता में प्रमोद तिवारी ने जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ देश के मजबूत अभियान को लेकर कांग्रेस की ओर से वैचारिक समर्थन जारी रखने का भी भरोसा दिलाया। लेफ्टिनेंट गर्वनर मनोज सिन्हा ने जम्मू कश्मीर को लेकर प्रमोद तिवारी के राष्ट्रहित से जुडे वैचारिक पहलुओं को देश के लिए स्वागत योग्य भी करार दिया। 


मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने यहां लेफ्टिनेंट गर्वनर मनोज सिन्हा के साथ राज्यसभा मे विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी की हुई विशेष राजनयिक मुलाकात की जानकारी देते हुए बताया कि सांसद प्रमोद तिवारी ने लेफ्टिनेंट गर्वनर मनोज सिन्हा से जम्मू कश्मीर को पाक प्रायोजित आतंकवाद से पूरी तरह से मुक्त करने के लिए भारतीय सेना तथा कश्मीरियों की संकल्पबद्धता को लेकर हौंसला आफजाई भी की। 


सांसद प्रमोद तिवारी ने कश्मीर यात्रा में यह स्पष्ट किया कि जम्मू कश्मीर भारत का अभिन्न एवं अजेय अंग है। कश्मीर की माटी की पवित्रता की रक्षा के लिए भारत का हर नागरिक वचनबद्ध है। उन्होनें हाल ही मे जम्मू कश्मीर मे घात लगाकर आतंकी हमले की भर्त्सना करते हुए कहा कि देश की सेना दुनिया की सबसे सर्वश्रेष्ठ सेना है और भारत अपनी सम्प्रभुता की रक्षा को लेकर हर कदम उठाने को सदैव स्वतंत्र है। 


उन्होने कहा कि आतंकवाद तथा नक्सलवाद की सबसे बडी कीमत कांग्रेस ने चुकायी है। इन्दिरा गांधी तथा राजीव गांधी के अमर बलिदान के साथ कांग्रेस के कई नेताओं ने देश की राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता की रक्षा मे अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। वही कश्मीर के प्रवास के दौरान प्रमोद तिवारी ने राज्यसभा मे विपक्ष के उपनेता के रूप में विपक्षी एकता की मजबूती को लेकर भी कई समान विचारधारा के दलीय नेताओ से वैचारिक विमर्श किया। 


वही प्रमोद तिवारी ने भारत सरकार की जल संसाधन संसदीय सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य के रूप में स्वच्छ पेयजल मिशन योजना के घर घर पहुंचने के मिशन की भी प्रगति का वहां जायजा लिया। इधर जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गर्वनर मनोज सिन्हा द्वारा प्रमोद तिवारी को सम्मानित करने की जानकारी होने पर यहां समर्थकों व कार्यकर्ताओं के चेहरे पर खासी प्रसन्नता की लहर भी देखी गयी। 


मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, लालगंज प्रमुख इं. अमित सिंह पंकज, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बब्लू व प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी आदि ने कहा कि संसद से लेकर देश विदेश के सभी सशक्त मंचो पर सांसद प्रमोद तिवारी के द्वारा भारत की आवाज बुलंद रखने को लेकर यह सम्मान प्रतापगढ़ के लिए गौरव की एक और अनुपम गाथा का स्वर्णिम अध्याय है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे