Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

नौतनवां:पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी को उपजिलाधिकारी ने दिलाई पद और गोपनीयता की शपथ



नौतनवां में ऐतिहासिक रहा आज का शपथ ग्रहण समारोह 

उमेश तिवारी

 महराजगंज :शुक्रवार को नौतनवा इंटर कालेज के प्रांगण में नगर पालिका अध्यक्ष व सदस्य पद का शपथ ग्रहण समारोह प्रशासन की कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ।


कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित, शंखनाद व वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत रुप से पूजा-अर्चना के बाद पदभार ग्रहण प्रारंभ किया गया।


शपथ ग्रहण समारोह के मुख्य अतिथि श्याम नारायण तिवारी पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि अमनमणि त्रिपाठी पूर्व विधायक व डाक्टर अजीत मणि त्रिपाठी प्रबधक  राजीव गांधी पीजी कालेज का स्वागत अभिनंदन व माल्यार्पण किया गया।



उपजिलाधिकारी मुकेश कुमार सिंह ने नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी व सभी 25 सभासदों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 



शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष बृजेश मणि त्रिपाठी द्वारा हर समाज और व्यापार क्षेत्र में प्रतिनिधित्व कर रहे लोगों को मंच पर बुलाकर सम्मानित किया गया। 



नगर अध्यक्ष श्री त्रिपाठी ने कहा कि जिस प्यार और विश्वास से नौतनवा नगर के 7815 मतदाताओं ने मुझे पालिका अध्यक्ष बनाया है मैं उन्हें ये विश्वास दिलाता हूं की मैं आपका ये विश्वास टूटने नहीं दूंगा। उन्होंने कहा की मैं संकल्प लेता हूं की नगर पालिका नौतनवा में भ्रष्टाचार की जो जड़ें पहले से फैल चुकी हैं। 



मैं उनको उखाड़ फेंकने का काम करूंगा, जो भ्रष्टाचार चरम सीमा पर होता था वो अब समाप्त होगा।कार्यक्रम का संचालन अनिल त्रिपाठी उर्फ रवि ने किया।



इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख रामअधार दुबे, पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया,श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी, समाजसेवी नंदलाल जायसवाल,प्रहलाद प्रसाद, प्रेम मद्धेशिया, ठुनमुन मद्धेशिया, ओमप्रकाश मद्धेशिया, गोपाल चौधरी, ज्वाला शुक्ला, वीरेन्द्र तिवारी, नित्यानंद जायसवाल, जगदीश जायसवाल,नरेंद्र मणि, सरदार बाबी सिंह, विजय उपाध्याय, पप्पू पांडेय,किशोर मद्धेशिया, मनीष वर्मा, अजय अग्रहरि, देव अग्रहरि,सुधाकर जायसवाल, संतोष जायसवाल, सीताराम अग्रहरि, दयाराम जायसवाल, राजाराम जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल और बड़ी संख्या में नौतनवा के नागरिक गंण उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की व्यवस्था चाक चौबंद रही ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे