Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोण्डा:दो नगर पालिका समेत चार नगर पंचायत पर भाजपा का कब्जा, तीन नगर पंचायत पर सपा का अधिकार, एक नगर पालिका गई निर्दल के खाते में



रमेश कुमार मिश्र

गोण्डा।गोण्डा जिले के तीन नगर पालिका वा सात नगरपंचायत पर हुए चुनाव की मतगणना में भाजपा का दबदबा रहा जिसमे दो नगरपालिका सहित चार नगरपंचायत में जीत दर्ज की है वही तीन नगरपंचायत में सपा हाबी रही बताते चले की आज दिनाँक 13/05/2023को हुई नगर निकाय चुनाव की मतगणना मे खरगूपुर से ममता,मनकापुर से दुर्गेश कुमार,

परसपुर से बासुदेव सिंह,कर्नेलगंज से रामलली भाजपा प्रत्याशी के रूप मे जीत दर्ज की है।

मुजेहना से उमादेवी, भाजपा नवाबगंज से सत्येंद्र सिंह निर्दल ,बेलसर से सुशीला सपा विजयी,रही 


गोण्डा से उजमा राशिद सपा, तरबगंज से कमलेश पांडे भाजपा कटरा से शमा परवीन सपा से विजयी हुई है।

नगर पालिका गोण्डा से सपा की उजमा राशिद को 18805 भाजपा के लक्ष्मी राज चंदानी को 15362 मत पाकर ,भाजपा की लक्ष्मी राज चंदानी को 3443 मतों से पराजित किया,


धानेपुर से उमा देवी ने निर्दल प्रत्याशी को साढ़े आठ सौ मत से जबकि ममता रस्तोगी ने सपा प्रत्यासी को साढ़े आठ सौ मतों पराजित किया है।कटरा बाजार से सपा की शमा परवीन 3252 मत पाकर निसार अहमद निर्दल को 1285 मत से पराजित किया।



मनकापुर से भाजपा के दुर्गेश सोनी बने चेयरमैन 

नगर पंचायत मनकापुर चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार दुर्गेश कुमार उर्फ बबलू सोनी अपने निकटतम प्रतिद्वन्धी रामकृपाल कृपाल को 885 मतों से हराकर बीजेपी का परचम लहराया है।



मनकापुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी दुर्गेश दुर्गेश कुमार सोनी उर्फ बबलू सोनी को 2919 मत पाकर निकटतम सपा प्रत्याशी रामकृपाल राहुल को 885 मतों से पराजित किया।परसपुर में खिला कमल, अध्यक्ष पद पर जीते भाजपा के वासुदेव सिंह



परसपुर नगर पंचायत के निकाय चुनाव में मतगणना उपरांत सभासद प्रत्याशियों ने अपने जीत का परचम लहराया। यहाँ 15 वार्ड में 62 सभासद तथा 11 अध्यक्ष प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहे हैं। कहीं कम कहीं ज्यादा मतों के अंतर से प्रत्याशियों ने जीत हासिल किया। परसपुर नगर पंचायत के चुनाव में अध्यक्ष पद पर भाजपा से वासुदेव सिंह ने 4491 मत पाकर अपने जीत का परचम लहराया। 


उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा के अजय प्रताप सिंह को हराकर 1741 मतों के अंतर से जीत दर्ज कराई।भाजपा-सपा में कांटे का रहा टक्कर, कमल का हर जगह साइकिल ने किया पीछा नगर निकाय चुनाव के वोटों की गिनती शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गई। 


खरगूपुर नगर पंचायत व नवसृजित नगर पंचायत धानेपुर का चेयरमैन कौन बनेगा, इसे लेकर कयास लगने शुरू हो गए। सत्ताधारी भाजपा जहां कुर्सी कब्जाने की जुगत में थी तो सपा भी खुद को किसी से कम नहीं आंक रही थी।


 इस प्रतिष्ठापरक पद के लिए प्रत्याशियों के भाग्य मतपेटियों से जैसे-जैसे बाहर आते रहे, समर्थकों के दिल की धड़कनें कम और ज्यादा होती रहीं। पूरे दिन मतगणना के रुझानों से यह कयास लगाया जाता रहा, कि आखिर भाजपा और सपा के बीच कौन भारी है। 


खरगूपुर नगर पंचायत में भाजपा के सिर सजा जीत का ताज

नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी का इस बार सारा दांव उलटा पड़ गया।शनिवार को आए मतगणना परिणामों ने इसकी पुष्टि की।घोषित परिणाम के अनुसार भाजपा प्रत्याशी ममता रस्तोगी ने सपा प्रत्याशी नसरीन को 807 मतों के बड़े अंतर से हराया। ममता को 3015 व नसरीन को 2208 मत मिले।


निकाय चुनाव में भाजपा पार्टी के दिग्गजों की निगाह खरगूपुर नगर पंचायत के परिणाम पर टिकी थी।नवसृजित धानेपुर नगर पंचायत में लहराया भगवा।




नवसृजित नगर पंचायत धानेपुर में भाजपा की उमा देवी 892 मतों से विजई रहीं। उन्हें 4035 और उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दलीय महिला उम्मीदवार आशमा को 3143 वोट प्राप्त हुए। यहां पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने भाजपा को कड़ी टक्कर देते हुए दिखाई दिए।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 

Below Post Ad

5/vgrid/खबरे