Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

लालगंज:हार जीत की संभावनाओं पर कयास का बाजार गर्म, स्ट्रांग रूम पर पुलिस का पहरा



कुलदीप तिवारी 

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय लालगंज नगर पंचायत मे मतदान समाप्त होने के बाद अब शुक्रवार को चाय पान की दुकानों व गांव बाजार में हार जीत की संभावनाओं पर चर्चा का माहौल गर्म दिखा। 


वहीं राजनैतिक दलों के कार्यकर्ता भी अपनी जीत का दावा जताते हुए वार्डो में लोगों से संपर्क साधकर माहौल को भांपने मे मशक्कत करते दिखे। इधर ब्लाक मुख्यालय पर बनाए गए स्ट्रांग रूम पर पुलिस का कडा पहरा देखा गया। वही प्रत्याशियों के समर्थक भी ब्लाक मुख्यालय पर स्ट्रांग रूम के इर्द गिर्द सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते दिखे। 


लालगंज में लगभग अटठावन प्रतिशत मतदान होने से जीत हार को लेकर अपने अपने समर्थन में समर्थकों को कयास लगाते देखा गया। कुछ उत्साही समर्थक जरूर अपने अपने प्रत्याशियों की जीत का दावा भी ठोंकते दिखे। वहीं चुनाव सकुशल एवं शांतिपूर्ण सम्पन्न होने से प्रशासनिक क्षेत्र मे जरूर शुक्रवार को राहत दिखी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे