मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को पुलिस का गुड मॉर्निंग अभियान जारी | CRIME JUNCTION मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को पुलिस का गुड मॉर्निंग अभियान जारी
Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को पुलिस का गुड मॉर्निंग अभियान जारी


कमलेश

ईसानगर खीरी:पुलिस अधीक्षक गणेश प्रसाद साहा के द्वारा चलाई गई विशेष मुहिम गुड मॉर्निंग के तहत शुक्रवार को भी सुबह ईसानगर थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी की अगुवाई में सुबह पांच बजे सड़कों पर निकलकर ईसानगर कस्बे व आस पास के गांवों से मॉर्निंग वॉक पर निकले बुजुर्ग,युवा,महिलाएं जहां भी मिली पुलिस ने सभी से गुड मॉर्निंग बोलकर उनकी हौसलाअफजाई की। 


इसके अलावा सुबह-सुबह खेलने व कोचिंग के लिए निकले बच्चों से भी पुलिस ने गुड मॉर्निंग बोलकर सभी को हर सम्भव सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पुलिस अधीक्षक के द्वारा चलाई गई इस नई मुहिम को  देखकर लोगों ने उनकी सराहना की है। 


इस दौरान थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी,उप निरीक्षक राय साहब सिंह महिला सिपाही अर्चना तोमर, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार,हेड कांस्टेबल हरिहर प्रसाद व महिला कांस्टेबल प्रियंका समेत अन्य पुलिसकर्मी इस अभियान में शामिल रहे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे