Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

ईसानगर:धूमधाम से की गई भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा



360 दीप प्रज्वल्लित कर यज्ञ का हुआ आयोजन

एकलव्य पाठक

खमरिया खीरी: ईसानगर क्षेत्र के ऊंचगांव में  बुद्धवार को भगवान शिव के मंदिर में उनकी प्राण प्रतिष्ठा वर्ष एवं जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर गायत्री परिवार ने 360 दीप प्रज्वलित कर 12 घंटे तक मंत्रोच्चारण कर पूजा अर्चना करवाकर भक्तों को प्रसाद वितरित किया।



ईसानगर क्षेत्र के ऊंचगांव निवासी मितलेश कुमार मिश्रा की अगुवाई में भगवान शिव के मंदिर में उनकी प्राणप्रतिष्ठा दिवस के उपलक्ष्य पर विविध कार्यक्रम आयोजित किये गए।


 जहां बड़ी संख्या में शिव भक्तों का तांता लगा रहा। कार्यक्रम में रुद्राभिषेक के बाद 12 घंटे तक गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ 360 दीप जला कर दीप यज्ञ का आयोजन व कीर्तन भजन के बाद विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया। 


जहां बड़ी संख्या में शिव भक्तों ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान मुख्य रूप से मितलेश मिश्रा,रिंकू,सूरज,सौरभ,राजेंद्र,अशोक,जूही,पूजा,जयंती,सविता,रश्मि ,शीलू  समेत अन्य लोगों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना कर देश मे अमन शांति बने रहने की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad



 




Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे