Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

श्री अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों का हुआ स्वागत सम्मान



वासुदेव यादव 

अयोध्या। श्रीअयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट की बैठक चक्र तीर्थ मोहल्ला में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संस्थापक संभूनाथ पांडे ने किया। जबकि संचालन महामंत्री महंगू लाल पांडे ने किया।

   


इस दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि श्रीअयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट का गठन पुरोहित समाज के उत्थान और कल्याण के लिए बनाया गया है। उन्होंने बताया कि अयोध्या में पुरोहितों का इतिहास गौरवशाली रहा है।


 हम सभी मिलकर ट्रस्ट को मजबूती प्रदान करते हुए,  पुरोहित समाज के उत्थान कल्याण के साथ ही दीन दुखी गरीब अन्य जरूरत मंदो की मदद करेंगे। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट का उद्देश्य समाज सेवा, राष्ट्र सेवा धर्म सेवा है। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शंभूनाथ पांडेय ने कहा कि यह ट्रस्ट पुरोहित समाज के उत्थान कल्याण और चतुर्दिक विकास के लिए बनाया गया है। जिसमें सभी का तन मन और धन से सहयोग बहुत ही जरूरी है। 

   

इस कार्यक्रम में आए सभी पदाधिकारियों का अध्यक्ष राजेश पांडेय की ओर से माला पहनाकर व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत सत्कार किया गया।

  

इस कार्यक्रम में संस्थापक कर्मराज पांडेय, उपाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, कोषाध्यक्ष काली प्रसाद मिश्र, सचिव लवकुश पांडेय, संयुक्त सचिव  उत्तम पांडेय, सूचना मंत्री विशाल पांडेय, संगठन मंत्री रामनाथ के अलावा नंद कुमार पांडे, नन्हकून पांडेय, रामबरन पांडेय, सुनील पांडेय, दिलीप पांडेय, राहुल पांडेय, उमेश पांडेय, निर्मल पांडेय, श्रीकांत पांडेय सहित अन्य पांडेय व पुरोहित समाज के लोग उपस्थित रहे।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे