Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

कर्नलगंज नगर पालिका पर चढ़ा भगवा रंग



ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। करनैलगंज नगर पालिका परिषद के नए चेयरमैन का निर्वाचन होने के बाद नगर पालिका कार्यालय को भगवा के रंग में ढाला जा चुका है। 



पूरा नगर पालिका कार्यालय भगवा के रंग में रंग जाने के बाद शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा। भगवा कलर में नगर पालिका को डिजाइनिंग के तहत रंगाई पुताई हो रही है। जिसमें तमाम कार्यकर्ता लगे हुए हैं। 



नगरपालिका कार्यालय समेत सभी कक्ष भगवा कलर में नजर आएंगे। जिसमें मुख्य तौर पर अध्यक्ष कार्यालय पूरी तरह भगवा रंग और भाजपा मय किया जा रहा है। 



कार्य की देखरेख कर रहे नवनिर्वाचित सभासद कन्हैया लाल वर्मा ने कहा कि पूरी नगरपालिका कार्यालय हरे रंग में रंगी हुई थी और कार्यालय भी बेरंग नजर आ रहा था। जिसे भगवा रंग देने की तैयारी की जा रही है। जोर शोर से काम चल रहा है। 



26 जून को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नगर पालिका परिषद में होगा। नई रंगत के साथ नवनिर्वाचित चेयरमैन रामलली मोदनवाल कुर्सी संभालेंगी। बड़े आयोजन के साथ शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। 



वहीं करनैलगंज नगर पालिका परिषद में नई सरकार के गठन की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। नगर पालिका कार्यालय को भगवा के रंग में किया जा चुका है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे नवनिर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष राम लली मोदनवाल एवं 25 सभासद का शपथ ग्रहण होगा। 



जिसमें नगर पालिका परिषद के भीतर किसी विशेष कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया है। बल्कि शपथ ग्रहण की औपचारिकता नगरपालिका में पूरी की जाएगी। उसके बाद शाम 6 बजे करनैलगंज नगर के भैरव नाथ मंदिर मार्ग पर बालकृष्ण ग्राउंड में एक विशाल अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया है। 



जिसमें कैसरगंज के सांसद बृजभूषण शरण सिंह और मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक अजय सिंह होंगे। इसमें करीब 2 हजार से अधिक लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। यह जानकारी चेयरमैन प्रतिनिधि पूर्व चेयरमैन रामजीलाल मोदनवाल ने दिया।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे