Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में चयनित होकर दुर्गेश ने किया नाम रोशन



ज्ञान प्रकाश 

करनैलगंज(गोंडा)। ग्रामीण परिवेश में पले बढ़े युवक ने आयकर विभाग में टैक्स असिस्टेंट के पद पर चयनित होकर परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है। 


करनैलगंज तहसील के ग्राम सोनवार निवासी दुर्गेश तिवारी पुत्र राम प्रकाश तिवारी ने वर्ष 2022 की सीजीएल परीक्षा में आयकर विभाग में टैक्स असिस्टेंट के पद पर चयनित होने का गौरव प्राप्त किया है। 



नगर के कन्हैया लाल इंटर कालेज से हाई स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद उन्होंने अमीनाबाद इंटर कालेज लखनऊ से इंटर मीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। पुन: करनैलगंज के सरयू डिग्री कॉलेज से बीएससी करने के बाद वे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी  आनलाइन करते रहे। 


वर्ष 2022 की सीजीएल परीक्षा में उनका चयन आयकर विभाग में टैक्स असिस्टेंट के पद पर हो गया। उनके चयन पर उनके पिता राम प्रकाश तिवारी सहित नन्द कुमार तिवारी, संतोष तिवारी, अरूण मिश्रा, राजकुमार शुक्ला, दिनेश शुक्ला, रितेश शुक्ला एवं मित्रों और शुभ चिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे