Type Here to Get Search Results !

Action Movies

Bottom Ad

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मना न्याय के देवता का जन्म दिवस



न्यायमूर्ति राजीव प्रताप सिंह ने भगवान शनि देव को पहनाया चांदी का मुकुट, छप्पन भोग का प्रसाद

वेदव्यास त्रिपाठी 

प्रतापगढ़, न्याय के देवता शनिदेव का शुक्रवार को जन्मदिवस कुशफरा के पौराणिक मंदिर शनिदेव में धूमधाम से मनाया गया। 


वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शनि देव भगवान को न्यायमूर्ति राजीव प्रताप सिंह के हाथों चांदी का मुकुट पहनाकर उन्हें छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। महंत मंगलाचरण ने भगवान शनिदेव की पूजा अर्चना की।



विगत एक सप्ताह से लगातार शनि देव धाम में रुद्र महायज्ञ अनवरत जारी रहा। रुद्र महायज्ञ के साथ-साथ रुद्राभिषेक भी विद्वानों द्वारा कराया गया। इसमें जिले से ही नहीं आसपास के जिलों से लोग आकर पूजा अर्चना में शामिल हुए। 


शनि जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। उन्हें नवीन वस्त्र पहना कर उनकी पूजा अर्चना महंथ मंगला चरण मिश्र ने की।वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पहुंचे न्यायमूर्ति राजीव प्रताप सिंह न केवल भगवान की पूजा अर्चना की बल्कि मंदिर  प्रबंधन द्वारा बनवाया गया शनि देव के लिए चांदी का मुकुट उनके हाथों द्वारा शनि देव के मस्तक पर पहनाया गया।प्रसाद के रूप में छप्पन भोग अर्पित किया गया। 


विगत एक सप्ताह से वैदिक कर्मकांडी ब्राह्मनो द्वारा पूजन अर्चन के साथ हवन यज्ञ एवं रुद्राभिषेक सम्पन्न हुआ। मंदिर के महंत मंगला चरण ने बताया कि भक्त शनि देव के जन्म दिवस  पर पहुंचकर पुण्य के भागीदार बने। भंडारा प्रसाद के साथ जन्मदिवस पर महायज्ञ एवं रूद्र अभिषेक का महोत्सव संपन्न हो गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Below Post Ad

Comedy Movies

5/vgrid/खबरे